बिहार की राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, मिथिला कॉलोनी में बिहार पुलिस के एक सिपाही ने अपनी बहन की गोली मारकर ह…
बिहार की राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, मिथिला कॉलोनी में बिहार पुलिस के एक सिपाही ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी जान दे दी, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थाना पुलिस और पटना पश्चिमी एसपी अजीत कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
जानकारी के मुताबिक, मिथिला कॉलोनी मोड़ के पास ब्रजेश कुमार के मकान में ओमनाथ किराये पर रहता था। वह पटना की एक कूरियर कंपनी में काम करता है, उसकी 21 वर्षीय बहन गायत्री देवी भी उसके साथ रहती थी, ओमनाथ का बड़ा भाई ओमचंद्र बिहार पुलिस में सिपाही था और मोतिहारी में तैनात था, बताया गया कि वह दो दिन पहले ही अपने भाई-बहन से मिलने के लिए पटना आया था, पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच घर में गोली चलने की घटना हुई, घटना के समय ओमनाथ घर पर मौजूद नहीं था। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
ओमचंद्र मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के मरथुआ गांव का रहने वाला था, उसके पिता का निधन हो चुका है और उसे अनुकंपा के आधार पर बिहार पुलिस में नौकरी मिली थी, वह मोतिहारी में तैनात था और करीब दो महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी वहीं, उसकी बहन गायत्री की शादी अप्रैल 2024 में हुई थी, परिवार के मुताबिक, वह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण अपने भाई के साथ दानापुर में रह रही थी और उसका इलाज चल रहा था।
पटना पश्चिमी एसपी अजीत कुमार के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घर का दरवाजा खोलने पर दोनों भाई-बहन मृत मिले, मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, पुलिस पारिवारिक और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।






टिप्पणियाँ 0