सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'टॉक्सिक' में पत्नी कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन्स पर ट्रोलिंग के बीच उनका खुलकर सपोर्ट किया है. इंस्टाग्राम पर एक खास मैसेज शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने कियारा के काम की तारीफ की, जिसके बाद दोनों के फैंस उनकी खूब सराहना कर रहे हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'टॉक्सिक' में पत्नी कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन्स पर ट्रोलिंग के बीच उनका खुलकर सपोर्ट किया है. इंस्टाग्राम पर एक खास मैसेज शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने कियारा के काम की तारीफ की, जिसके बाद दोनों के फैंस उनकी खूब सराहना कर रहे हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के सबसे बड़े सपोर्टर बनकर उभरे हैं. हाल ही में कियारा की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसके बाद सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपनी पत्नी के काम की जमकर तारीफ की.

सिद्धार्थ का यह सपोर्ट ऐसे वक्त में आया है जब फिल्म के ट्रेलर में साउथ स्टार यश के साथ इंटीमेट सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर कियारा को ट्रोल किया जा रहा था. और पढ़ेंरविवार, 9 अगस्त को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की.

इस पोस्ट में उन्होंने कियारा की कड़ी मेहनत, समर्पण और काम के प्रति उनके जुनून को सराहा. सिद्धार्थ ने भरोसा जताया कि कियारा की यह मेहनत जब बड़े पर्दे पर आएगी, तो हर कोई इसे देखकर हैरान रह जाएगा.

उन्होंने अपनी पोस्ट से यह साफ कर दिया कि ट्रोलिंग से इतर वह अपनी पत्नी के काम पर कितना गर्व महसूस करते हैं.'टॉक्सिक' के ट्रेलर पर सिद्धार्थ का रिव्यूसिद्धार्थ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'मेहनत, लगन और जुनून... यह सब बड़े पर्दे पर साफ झलकेगा.

की (Ki), यह तुम्हारी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक बनने वाली है! डायरेक्टर गीतू मोहनदास, यश, तुमने और पूरी टीम ने मिलकर जो जादू रचा है, उसे देखने का अब और इंतजार नहीं होता.

पूरी Toxic टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं. 26 अगस्त का बेसब्री से इंतजार है.' Advertisement कठिन समय में दिया पत्नी का साथकियारा के लिए सिद्धार्थ का यह सपोर्टिव मैसेज काफी मायने रखता है, क्योंकि ट्रेलर आने के बाद से ही उनके और यश के ऑन-स्क्रीन इंटीमेट सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है.