Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

शव मिलने के बाद पुलिस ने 24 घंटे में हत्यारों को गिरफ्तार कर किया घटना का खुलासा

🕐 11 Aug 2026, 12:51 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
शव मिलने के बाद पुलिस ने 24 घंटे में हत्यारों को गिरफ्तार कर किया घटना का खुलासा

शराब पीने के विवाद में युवक की हत्या

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। आशियाना इलाके में गुरुवार देर रात लावारिस रूप से खड़े कार में एक युवक का मृत अवस्था में शव मिलने के बाद आशियाना पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद देर रात मृतक के छोटे भाई की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस सेल और सीसी टीवी फुटेज मदद से मात्र चौबीस घंटे में हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि डिजायर कार में मृत अवस्था में मिले युवक की पहचान ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र उदय भान सिंह मूल निवासी ग्राम व पोस्ट बरहा थाना खीरो जनपद रायबरेली के रुप में हुआ था जो आशियाना के देवीखेड़ा पवनपुरी में रहकर प्राइवेट कंपनी से लोन दिलाने का कार्य करता था

मृतक के छोटे भाई शशिवेंद्र ने पोस्टमार्टम के उपरांत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या किए जाने का आरोप लगा शिकायत था जिसपर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हत्यारोपियों की तलाश में टीम गठित किया गया था। सीसी टीवी फुटेज और भौतिक जांच में प्रकाश में आया कि गत पांच जुलाई की सुबह करीब 5 बजे भदरूख देशी शराब ठेके के पास दो अन्य नशेडियों से मृतक का नशे की हालत में झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान दोनों नशेडियों ने लात घुसो से मृतक पर बेरहमी से वार किया था और उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया था

जिससे सर पर चोट आई और मृतक मौके पर ही बेहोश हो गया था जिसके पश्चात दोनों हमलावरों ने मृतक को उसी की कार की पिछली सीट पर लाद तीन से चार घंटे थाना क्षेत्र का चक्कर लगाते रहे और फिर कार को सालेह नगर में छोड़ फरार हो गए। मुखबिर की सूचना पर इस हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को शनिवार दोपहर औरंगाबाद अंडरपास के निकट से गिरफ्तार कर इस घटना का सफल अनावरण किया है। हमले में शामिल दोनों ने अपनी पहचान सचिन उर्फ चाइना पुत्र सुरेन्द्र पासी निवासी भदरूख बंगला बाजार थाना आशियाना, जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र बुध्दू लाल निवासी भदरूख बंगला बाजार थाना आशियाना जनपद लखनऊ का बताया है। दोनों खिलाफ हत्या की धारा में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है

स्रोत: The Hindi Pioneer

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें