Gautam Gambhir: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. गंभीर ने कहा कि शुभमन काफी लकी हैं कि उन्ह…
Gautam Gambhir: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. गंभीर ने कहा कि शुभमन काफी लकी हैं कि उन्हेंमैदान के अंदर और बाहर गाइड करने के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों का साथ मिला हुआ है. गंभीर के मुताबिक, एक युवा कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करना और कड़े फैसले लेना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन शुभमन गिल ने अब तक उम्मीदों के मुताबिक बेहतरीन काम किया है
गौतम गंभीर ने हाल ही में जियोस्टार से बातचीत में बताया कि भारतीय टीम में टैलेंट की कोई कमी नहीं है. ऐसे में किसी भी खिलाड़ी को प्लेइंग-11 से बाहर बैठाना हमेशा एक मुश्किल काम होता है, खासकर तब जब कप्तान युवा हो. हालांकि, कोच गंभीर को पूरा भरोसा है कि शुभमन गिल ने अपनी समझदारी से इस चुनौती को बखूबी संभाला है और वे हर मोर्चे पर खरे उतरे हैं
गौतम गंभीर ने कहा, "वनडे में, शुभमन गिल बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें मैदान पर और मैदान के बाहर मदद करने के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी मिले हैं. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से किसी को भी बाहर बैठाना हमेशा कठिन होने वाला है. लेकिन जब आपको एक युवा कप्तान के रूप में ऐसा करना पड़ता है, तो यह शायद किसी भी कोच और कप्तान के लिए सबसे कठिन काम होता है. अब तक, उन्होंने ऐसा किया है. उन्होंने वास्तव में सभी बॉक्स टिक किए हैं."
HEAD COACH GAUTAM GAMBHIR SAID:- "In ODIs, Shubman Gill is very fortunate that he has got the likes of Rohit Sharma and Virat Kohli to help him on and off the field. Leaving out anyone in Indian cricket from the playing eleven is always going to be tough. But when you have to… pic.twitter.com/iyr9ZedkU1
रोहित शर्मा और विराट कोहली आधुनिक युग के सबसे महान सीमित ओवरों के बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. गिल को कप्तानी के शुरुआती दौर में इन दोनों अनुभवी पूर्व कप्तानों की मौजूदगी का सीधा फायदा मिल रहा है. गंभीर का मानना है कि मैदान के भीतर दबाव की परिस्थितियों को संभालने और मैदान के बाहर रणनीति तैयार करने में इन दो दिग्गजों का अनुभव गिल के लिए किसी वरदान से कम नहीं है
गंभीर ने टीम सिलेक्शन के सिरदर्द पर भी खुलकर बात की. भारतीय क्रिकेट में बेंच स्ट्रेंथ इतनी मजबूत है कि हर मैच में कई इन-फॉर्म खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ता है. गंभीर के अनुसार, किसी सीनियर खिलाड़ी या स्टार खिलाड़ी को बाहर रखने का फैसला एक युवा कप्तान के मानसिक साहस की परीक्षा लेता है. शुभमन गिल ने अपनी नेतृत्व क्षमता से यह साबित किया है कि वे टीम के हित में ऐसे कड़े और निष्पक्ष फैसले लेने से पीछे नहीं हटते





टिप्पणियाँ 0