Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

Stock Market Today: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स में 550 अंकों की तेजी; रियल्टी-फार्मा स्टॉक्स में खरीदारी

🕐 21 Sep 2026, 10:42 am• 2 min padho • Chugal Khor News
Stock Market Today: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स में 550 अंकों की तेजी; रियल्टी-फार्मा स्टॉक्स में खरीदारी

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला. सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 440 अंक या 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,735 और निफ्टी 47 अंक या 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,393 पर था

शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को सहारा रियल्टी और ऑटो शेयरों से मिल रहा था. सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑटो टॉप गेनर्स थे. निफ्टी फार्मा, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी ऑयल एंड गैस गेनर्स थे. निफ्टी आईटी, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी मीडिया लूजर्स थे

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 126 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,064 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 10 अंक की मामूली तेजी के साथ 19,886 पर था

सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, एलएंडटी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व और टाइटन गेनर्स थे. इन्फोसिस, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा लूजर्स थे

जानकारों के मुताबिक, दुनिया भर में जियोपॉलिटिकल जोखिम बढ़ रहे हैं. मध्य पूर्व में टकराव और रूस-यूक्रेन युद्ध और तेज हो रहे हैं. हालांकि, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की आपूर्ति बढ़ने की वजह से ब्रेंट क्रूड की कीमत 102 डॉलर से नीचे आ गई है. हालांकि, यूएस के 10-साल के बॉन्ड यील्ड 5 प्रतिशत के आसपास बनी हुई है, जिससे इक्विटी मार्केट के लिए खतरा पैदा हो रहा है. लेकिन विकसित अर्थव्यवस्थाओं में मजबूत ग्रोथ और अच्छी कॉर्पोरेट कमाई की उम्मीदों के चलते इक्विटी मार्केट डटे हुए हैं. भारत में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है

वैश्विक बाजारों में भी तेजी देखी जा रही है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल हरे निशान में थे, जबकि जकार्ता लाल निशान में था. अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को मिलाजुला बंद हुआ था, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.18 प्रतिशत की गिरावट और नैस्डैक में 0.39 प्रतिशत की तेजी देखी गई

स्रोत: NewsNationTV

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें