Asian Games 2026: भारत की ओपनर शेफाली वर्मा ने रविवार को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल के दौरान शतक जड़कर इतिहास रच दिया। भारत…

Hindi News /

खेल समाचार /

Asian Games 2026: शेफाली वर्मा का 'तहलका', भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से धोया, दीप्ति भी चमकी

Asian Games 2026: भारत की ओपनर शेफाली वर्मा ने रविवार को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल के दौरान शतक जड़कर इतिहास रच दिया। भारत ने इस मैच को आसानी से 114 रनों से जीत लिया

खेल समाचार

2 min read

Asian Games 2026: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है। रविवार, 20 सितंबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आयोजित सेमीफाइनल नंबर-2 में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों से पराजित किया। इस मुकाबले में टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने इतिहास रचते हुए नाबाद 100 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं, इस मैच में स्मृति मंधाना ने 37 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 40 रनों की पारी खेली

एशियन गेम्स में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी

भारत की ओपनर शेफाली वर्मा ने रविवार को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल के दौरान यह उपलब्धि हासिल करते हुए एशियन गेम्स में सेंचुरी बनाने वाली पहली महिला बैटर बनकर इतिहास रच दिया। दाएं हाथ की बैट्समैन 49 गेंदों पर 100 रन बनाकर नाबाद रहीं, उनकी जबरदस्त पारी में तीन चौके और नौ गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने उन्हें महिला T20Is में कई रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने में भी मदद की

मैच का पूरा लेखा-जोखा

इससे पहले टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया की तरफ से सबसे अधिक शेफाली वर्मा ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली। उनके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 40 और स्मृति मंधाना 37 रन बनाए। टीम इंडिया के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम महज 81 रनों पर ऑलआउट हो गई

गेंदबाजी में दीप्ति और नंदिनी चमकी

बांग्लादेश को महज 81 रनों पर ऑलआउट करने में दीप्ति शर्मा और नंदिनी शर्मा का योगदान अहम रहा। दीप्ति ने 2.4 ओवर में महज 7 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। नंदिनी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा, श्री चरणी ने 2 विकेट और क्रांति गौड़-श्रेयंका पाटील ने 1-1 विकेट चटकाए

फाइनल मुकाबला श्रीलंका से

बता दें कि भारत और बांग्लादेश सेमीफाइनल का विजेता गोल्ड मेडल मैच में श्रीलंका से भिड़ेगा, क्योंकि श्रीलंका ने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया था। यानी फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा

ये भी पढ़ें: 1 नवंबर को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला, क्या PAK टीम आएगी इंडिया? CM भगवंत मान ने बताया