वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को शनि देव पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर अपने स्वयं के स्वामित्व वाले उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योत…
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को शनि देव पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर अपने स्वयं के स्वामित्व वाले उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन एक अत्यंत महत्वपूर्ण और बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है
धर्म और अध्यात्म
वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना गया है। शनि ग्रह जब भी अपनी चाल या नक्षत्र बदलते हैं, तो उसका प्रभाव मनुष्य के जीवन पर काफी गहरा और दीर्घकालिक होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, साल 2026 में 9 अक्टूबर 2026 को शनि देव का बड़ा नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है, जब वे पूर्वा भाद्रपद से निकलकर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनि देव ही हैं। जब कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो उसकी शुभता और प्रभावशीलता कई गुना बढ़ जाती है. शनि का यह नक्षत्र गोचर न केवल आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि व्यापार, करियर, सेहत और पारिवारिक जीवन पर भी व्यापक प्रभाव डालेगा
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर अत्यंत शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। यदि आप लंबे समय से किसी नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं, तो यह समय निवेश के लिए अनुकूल साबित होगा
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं. उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने से मकर राशि वालों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी और आय के नए स्रोत उत्पन्न होंगे। विदेश यात्रा या संपत्ति खरीदने का सपना देखने वालों के लिए यह गोचर सफलतादायक रहेगा
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए भी शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक ऊर्जा लाएगा। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तथा संचित धन में वृद्धि होगी
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन सुख-शांति लेकर आया है। आपके जीवन में खुशियां आने वाली है। आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे। अगर आप बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता अवश्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनते दिख रहे हैं
शनि देव की कृपा पाने के ज्योतिषीय उपाय
शनिवार के दिन तिल, तेल, काले कपड़े और उड़द की दाल का दान गरीब या जरूरतमंद लोगों को करें।प्रतिदिन या प्रत्येक शनिवार "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।शनि देव न्यायप्रिय हैं, इसलिए जो जातक ईमानदारी और मेहनत से अपना कार्य करते हैं, उन्हें इस नक्षत्र परिवर्तन के दौरान शनि देव का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होगा
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है





टिप्पणियाँ 0