भाजपा के नेता संबित पात्रा ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी संवैधानिक संस्थाओं पर विपक्ष हमला करता रहा है. जनता ने विपक्ष को बार-बार…

भाजपा के नेता संबित पात्रा ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी संवैधानिक संस्थाओं पर विपक्ष हमला करता रहा है. जनता ने विपक्ष को बार-बार खारिज किया है. एसआई पर चुनाव आयोग की एक राय थी. 2014 से विपक्ष नाकाम साबित हुआ है. उन्होंने बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां पर 20 विधानसभा सीटों पर सबसे अधिक वोट कटे. 20 में 13 सीटों पर टीएमसी ने जीत दर्ज की. जहां वोट डिलीट हुए वहां पर टीएमसी जीती

Watch LIVE: Press Conference | BJP HQ, New Delhi

संबित पात्रा ने कहा कि हार की बौखलाहट में विपक्षी दल लगातार चुनाव आयोग (ECI) की निष्पक्षता पर प्रश्न उठा रहा है. 'वोट चोरी' का भ्रामक प्रचार कर रहा है. भाजपा प्रवक्ता ने निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एक विस्तृत नोट का उल्लेख करते हुए कहा कि आयोग के अंदर सभी निर्णय लोकतांत्रिक और सर्वसम्मत प्रक्रिया के तहत होते हैं

उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग का हालिया नोट इस बात को सिद्ध करता है कि आयोग के अंदर सभी चुनाव आयुक्तों के बीच आधिकारिक विचार-विमर्श और चर्चा होती रही है. लंबी चर्चा के बाद सभी आयुक्त एक ही रायपर आते हैं." संबित पात्रा के अनुसार, यह प्रक्रिया भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती और परिपक्वता को दर्शाती है. चुनाव आयोग किसी तानाशाही व्यवस्था से नहीं, बल्कि पूरी तरह लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संस्थागत प्रक्रियाओं के तहत काम कर रहा है

मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले करीब 10 महीनों के दौरान चुनाव आयोग के कम से कम 14 फैसलों और आदेशों पर आपत्ति दर्ज कराई. रिपोर्ट के मुताबिक, इन असहमतियों का संबंध मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटरों के नाम हटाने, फॉर्म-6 में बदलाव और मतदाता डेटा तक पहुंच जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से था

रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने इसे ‘वोट चोरी’ बताते हुए कहा कि इसका असर देश के लोकतांत्रिक और संवैधानिक ढांचे पर पड़ता है