Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ
देश Breaking

सेवा संकल्प अभियान: रामघाट पर जले 21 हजार दीप, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ी जनभागीदारी -

🕐 18 Sep 2026, 04:20 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
सेवा संकल्प अभियान: रामघाट पर जले 21 हजार दीप, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ी जनभागीदारी -

चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकूट में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के तहत चित्रकूट के प्रसिद्ध रामघाट को लगभग 10 हजार दीपों से सजाया गया। यहां आयोजित विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। पूरे जनपद में करीब 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न शासकीय कार्यालयों के साथ-साथ 10 प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्रों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लाभान्वित परिवारों और आम नागरिकों ने अपने स्तर पर दीप जलाकर अभियान से जुड़ाव प्रदर्शित किया।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ हैशटैग के साथ दीप प्रज्ज्वलन से संबंधित फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। इससे अभियान की जनभागीदारी और सोशल मीडिया पर पहुंच भी बढ़ी।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामपाल प्रजापति, नगर पालिका परिषद कर्वी के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक चित्रकूट-बांदा के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण यादव, जिला महामंत्री डॉ. अश्वनी अवस्थी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष हीरो मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के जरिए चित्रकूट में सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया गया। घरों से लेकर प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से लोगों ने अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें