IPL 2027: आईपीएल 2027 सीजन के आगाज से पहले क्रिकेट गलियारों से एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आई है. पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने भारत के…
IPL 2027: आईपीएल 2027 सीजन के आगाज से पहले क्रिकेट गलियारों से एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आई है. पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने भारत के दिग्गज पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है. जहीर खान CSK में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे, जिन्होंने साल 2009 से 2026 तक (करीब 17 साल) इस पद को बखूबी संभाला था
चेन्नई सुपर किंग्स और स्टीफन फ्लेमिंग की जोड़ी को आईपीएल इतिहास की सबसे सफल कोचिंग पार्टनरशिप माना जाता है. फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 आईपीएल खिताब अपने नाम किए. हालांकि, आईपीएल 2026 के बाद फ्लेमिंग ने इस पद से हटने का फैसला किया. उनके जाने के बाद फ्रेंचाइजी को एक ऐसे नाम की तलाश थी, जो टीम के दबदबे और शांत माहौल को बनाए रख सके. यह तलाश आखिरकार जहीर खान पर आकर खत्म हुई. यह सीएसके के इतिहास में एक बड़े बदलाव और नए युग की शुरुआत है
टीम इंडिया को 2011 वर्ल्ड कप जिताने वाले जहीर खान के पास आईपीएल का लंबा अनुभव है. संन्यास के बाद भी वह लगातार क्रिकेट मैनेजमेंट से जुड़े रहे. खिलाड़ी के तौर पर 100 मैच खेलने वाले जहीर खान मुंबई इंडियंस में 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' और लखनऊ सुपर जायंट्स में बतौर मेंटॉर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. हालांकि, जहीर अब तक ज्यादातर बॉलिंग कोच या मेंटॉर की भूमिका में ही दिखे हैं, लेकिन इस बार CSK ने उन पर सीधे हेड कोच बनाकर एक बड़ा दांव खेला है
🚨 BREAKING: Zaheer Khan has been appointed CSK's head coach for IPL 2027 pic.twitter.com/4iZgF9zZvD
CSK के हेड कोच का पद संभालना जहीर खान के कोचिंग करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. बतौर खिलाड़ी जहीर का आईपीएल का सफर बेहद शानदार रहा है, जहां उन्होंने 100 मैचों में 27.27 के औसत से कुल 102 विकेट चटकाए. सिर्फ फ्रेंचाइजी क्रिकेट ही नहीं, बल्कि भारतीय टीम के लिए भी उनका अंतरराष्ट्रीय करियर बेमिसाल रहा, जहां उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) को मिलाकर कुल 610 विकेट अपने नाम किए और वर्ल्ड कप का खिताब जीते हैं
CSK से जुड़ने के बाद जहीर खान ने कहा कि इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने कहा, "एक खिलाड़ी के तौर पर मैंने मैदान पर चेन्नई के खिलाफ मुकाबलों का हमेशा खूब आनंद लिया है. चेपॉक स्टेडियम में सुपरफैंस जो माहौल बनाते हैं, वह इसे और भी खास बनाता है. मैं इस महान विरासत वाली फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए बेहद उत्साहित हूं
भारत के महानतम गेंदबाज जहीर खान के आने का सबसे बड़ा फायदा चेन्नई के तेज गेंदबाजों को मिलेगा. जहीर के पास स्विंग और सीम गेंदबाजी की कमाल की तकनीक है. वह मैच के हालात को बहुत जल्दी भांप लेते हैं. जहीर की यह जादुई सोच CSK के गेंदबाज मथीशा पथिराना और टीम के बाकी युवा तेज गेंदबाजों को वर्ल्ड क्लास बॉलर बनाने में बहुत काम आएगी
दूसरी तरफ, चेन्नई के पुराने और भरोसेमंद बैटिंग कोच माइक हसी टीम में पहले की तरह बने रहेंगे. हसी न सिर्फ चेन्नई की बल्लेबाजी को मजबूत रखेंगे, बल्कि हर कदम पर जहीर खान की मदद भी करेंगे. नए कोच और पुराने कोच की यह धमाकेदार जोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर चैंपियन बनाने के लिए मास्टरप्लान तैयार करेगी




टिप्पणियाँ 0