Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ
अन्य Breaking

UP MLC Election 2026: 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान, 27 को काउंटिंग -

🕐 22 Sep 2026, 12:30 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
UP MLC Election 2026: 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान, 27 को काउंटिंग -

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है, भारत निर्वाचन आयोग ने 22 सितंबर 2026 को इन सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया। इन 11 सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है, चुनाव कार्यक्रम सामने आने के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है, इन 11 सीटों में 5 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी होगी, इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे, नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, वहीं उम्मीदवारों के पास नाम वापस लेने के लिए 9 अक्टूबर 2026 तक का समय रहेगा।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की इन 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा, मतदान के बाद 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम सामने आएंगे, आयोग के कार्यक्रम के अनुसार पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित 11 निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है, अब चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक इन क्षेत्रों में राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों का पालन करना होगा, इन सीटों के चुनाव को देखते हुए आने वाले दिनों में उम्मीदवारों के नाम, राजनीतिक दलों की तैयारियों और चुनावी रणनीति को लेकर गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, हालांकि अंतिम तस्वीर नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी, फिलहाल नजर 29 सितंबर से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया पर है, इसके बाद 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना के साथ तय होगा कि विधान परिषद की इन 11 सीटों पर नए प्रतिनिधि कौन होंगे।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें