Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

सीएम योगी ने TGT और PGT अभ्यर्थियों को दिया तोहफा, 3,567 चयनित उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र

🕐 22 Sep 2026, 05:02 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
सीएम योगी ने TGT और PGT अभ्यर्थियों को दिया तोहफा, 3,567 चयनित उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी वर्ग के लोगों को लगातार सौगात दे रहे हैं. इस बीच मंगलवार को सीएम योगी ने टीजीटी और पीटीजी के पदों पर चयनित 3,567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. सीएम योगी ने अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र सौंपने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित 3,567 प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/प्रवक्ता (PGT)/सहायक अध्यापक (TGT) अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया."

सीएम योगी ने आगे लिखा, "एक शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम को समाप्त करना ही नहीं है, बल्कि छात्र-छात्राओं को हर प्रकार की नकारात्मकता से बचाकर उनका सर्वांगीण विकास करना भी आप सभी का गुरुतर दायित्व है. सभी नवचयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं."

इसके साथ ही सीएम योगी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया. सीएम योगी ने कहा जब भारत दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों को संचालन करता था तब भारत विश्वगुरू था, जब भारत में तक्षशिला और नालंदा जैसे विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय थे, तब भारत विश्वगुरु था. सीएम योगी ने कहा कि भारत के पास पहले से ही ये धरोहर मौजूद है. सिर्फ उसको पहचानने की जरूरी है. उन्होंने कहा कि सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर दे सकती है लेकिन उस पर गति कैसी होनी चाहिए ये प्रशिक्षित विद्यार्थी तय करेंगे

निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित 3,567 प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/प्रवक्ता (PGT)/सहायक अध्यापक (TGT) अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया।एक शिक्षक… pic.twitter.com/tvaZYWKX5P

सीएम योगी ने कहा कि सरकार उद्योग लगाने के लिए माहौल दे सकती है मदद कर सकती है लेकिन वह उद्योग इनोवेशन का आधार बनेगा ये आपके द्वारा पढ़ाए गए और प्रशिक्षित किए गए विद्यार्थी तय करेंगे. सीएम योगी ने आगे कहा कि सरकार लैब बना सकती है लेकिन लैबोरेट्री सिर्च के लिए बेहतरी शोध करके दिखा रही है यह भी आपके द्वारा प्रशिक्षित छात्र ही तय करेंगे. ये प्रशिक्षण की प्रक्रिया जब आगे बढ़ेगी तो विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी

सीएम योगी ने पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी के नौजवानों के सामने जिन लोगों ने पहचान का संकट खड़ा किया था, उसे नौकरी तो नहीं देते थे लेकिन बाहर भी उनके सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था. सीएम योगी ने आगे कहा कि जिनके कारनामों से प्रदेश थर्राता था और दुनिया यूपी वाला कहकर शक की निगाह से देखती थी वे आज उपदेश देते फिर रहे हैं

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले क्या होता था परीक्षा दी किसने और नियुक्ति पत्र उसे दिया जाता था जिसने फॉर्म भी नहीं भरा. ये अराजकता की पराकाष्ठा है. ये भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है. नियुक्ति पत्र लेकर कोई और चला जाता था

स्रोत: NewsNationTV

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें