Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

35 से अधिक टीमों के साथ ‘3×3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग-सीजन 1’ का आगाज

🕐 11 Aug 2026, 12:51 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
35 से अधिक टीमों के साथ ‘3×3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग-सीजन 1’ का आगाज

लखनऊ,खेल संवाददाता। युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी में शनिवार को ‘3×3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग-सीजन 1 का शुभारंभ हुआ। सुपर गोल्डन लीग की ओर से स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, मॉडर्न एकेडमी स्कूल, विनय खंड-2, गोमती नगर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में 35 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं

उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, आईआरएस मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने की, जबकि स्पोर्ट्स प्रमोटर देवेंद्र विक्रम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें अनुशासन, टीम भावना एवं खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों की मौजूदगी से प्रतियोगिता स्थल पर उत्साह का माहौल रहा

डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने के साथ उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर देती हैं। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत करना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को लगातार बेहतर प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना है

दो दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और खेल अकादमियों की टीमें 3×3 प्रारूप में मुकाबला करेंगी। युवा खिलाड़ी अपनी व्यक्तिगत प्रतिभा के साथ टीमवर्क और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे।आयोजन सचिव ऋषि श्रीवास्तव ने अतिथियों एवं सभी प्रतिभागी टीमों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सिद्धांत श्रीवास्तव, रिदम थापा समेत आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रतियोगिता का समापन 9 अगस्त 2026 को होगा। इस अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा

स्रोत: The Hindi Pioneer

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें