Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

सब पढ़ें, सब बढ़ें’ का संदेश, सौरभ दास ने बच्चों को वितरित कीं पुस्तकें व पाठ्य सामग्री

🕐 11 Aug 2026, 12:51 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
सब पढ़ें, सब बढ़ें’ का संदेश, सौरभ दास ने बच्चों को वितरित कीं पुस्तकें व पाठ्य सामग्री

पायनियर संवाददाता। मसौली बाराबंकी

हनुमान गढ़ी अयोध्या के पहलवान सौरभ दास ने शनिवार को ग्राम पंचायत सुरसंडा स्थित परिषदीय विद्यालय के पांच दर्जन से अधिक शिक्षारत बच्चों पठन पाठन सामग्री का वितरण करते हुए मन लगाकर पढ़ने का आशीर्वाद वचन दिया। प्राथमिक विद्यालय सुरसंडा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं पुष्प अर्पित के साथ हुआ विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया और उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया

पहलवान सौरभ दास ने श्री हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत बाबा बलराम दास जी महाराज का उल्लेख करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के माध्यम से सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया गया। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री एवं पुस्तकें वितरित की गईं। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पुस्तकें केवल पढ़ाई का साधन नहीं बल्कि बच्चों के सपनों को दिशा देने का माध्यम हैं

इस दौरान दिव्यांश चौधरी, चिराग पासवान, सुहेल, अनुष्का, विशाखा, आयुषी, अंशिका, दिव्यांशी, आयशा, हुदा, आरोही, पल्लवी, जीनत, कासिफा, फिजा, आराधना, शहजादी, अंकेश, सफात चिराग, खुशी, सिद्धार्थ और सैय्यदा सहित अन्य बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका शमहीद ईफत, सुधा वर्मा, लक्ष्मी मिश्रा, साक्षी गुप्ता एवं किरण सिंह मौजूद रहीं। शिक्षकों ने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने तथा उपलब्ध पुस्तकों एवं पाठ्य सामग्री का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया

इस अवसर पर अंशुमान सिंह, दीपक कुमार गुप्ता, राजवीर सिंह, आशु सिंह, पियूष तिवारी, अनुराग सिंह, प्रशांत मिश्रा, करन सिंह, प्रशांत शुक्ला, डॉ. अभिषेक प्रधान, मनीष सिंह, ग्राम प्रधान धीरज कुमार , हिमांशु सिंह, अली हुसैन सहित विद्यालय की समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

स्रोत: The Hindi Pioneer

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें