पीएम मोदी ने आज पगड़ी पहने 'सेवा संकल्प यात्रियों' से बात की। इस दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर उन्हें जरूरी सलाह दी। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग के…

पीएम मोदी ने आज पगड़ी पहने 'सेवा संकल्प यात्रियों' से बात की। इस दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर उन्हें जरूरी सलाह दी। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग के समय उन्हें हेलमेट जरूर पहनना चाहिए

प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिर 'सेवा संकल्प यात्रियों' से वर्चुअली बातचीत की। इस दौरान उनका मजेदार अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने साफा बांधे बैठे लोगों से पूछ किया कि कहीं वे बाइक चलाते समय साफा को हेलमेट समझने की गलती तो नहीं कर बैठते। इस दौरान का वीडियो देखते ही देखते छा गया

दरअसल, शुक्रवार को पीएम मोदी ने वडनगर से वाराणसी की यात्रा कर रहे 'सेवा संकल्प यात्रियों' से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल मुझे वडनगर से जो लोग सेवा यात्री निकले हैं, उन सभी टोली के साथ संवाद करने का मौका मिला। आज मेरी काशी से जो टोली निकली है और मेरे गांव जा रही है, उन सेवा यात्रियों से बात करने का मौका मिला। आप सभी बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर, मां गंगा का आशीर्वाद लेकर वडनगर में चिर पुरातन हटकेश्वर महादेव के दर्शन करने जा रहे हैं। साथ-साथ पूरे रास्ते सेवा का काम भी कर रहे हैं जो निश्चित ही बहुत बड़े सौभाग्य की बात है।'

वडनगर ने संस्कार दिए, काशी ने सेवा के रंग भरे- PM

उन्होंने आगे कहा, 'वडनगर ने मुझे जीवन के संस्कार दिए और काशी ने मेरे संस्कारों में सेवा के अनगिनत रंग भरे हैं। मुझे संतोष है कि आप सभी युवा साथी भी इस यात्रा को अनेक सेवा के रंगों से सराबोर कर रहे हैं।'

पगड़ी पहने लोगों को अनोखे अंदाज में सलाह

इसी संवाद के दौरान उनका ध्यान केसरिया साफा पहने 'सेवा यात्रियों' पर पड़ी। उन्होंने कहा, 'आप सभी ने केसरिया पगड़ी पहनी है। गांव वालों ने आपको ये दी हैं? गांव वालों ने आपका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया और आपकी बहुत अच्छी मेहमाननवाजी की। मैं गांव वालों का सम्मान करता हूं। लेकिन आप यह साफा पहनकर गाड़ी नहीं चलाते है ना? कभी साफे को ही हेलमेट समझने की गलती न करें।'

यात्रियों की बात सुन अभिभूत हुए पीएम मोदी

इसके बाद उन्होंने पूछा कि वडनगर भागने की जल्दी रहती है यहां ठहरकर गांव वालों से भी मिलते हैं? इसके जवाब में एक ने कहा कि नहीं हमें भागने की कोई हड़बड़ी नहीं रहती। क्योंकि हम सेवा कार्य में निकले हैं। आपने बिना डरे और बिना रुके पूरे 25 साल जनसेवा पूरी की है। ऐसे में आप हमारे प्रेरणास्रोत है। यह केवल 2000 किमी की यात्रा है, अगर 20,000 किमी की यात्रा भी तय करनी पड़े तो हम करेंगे। यह सुनकर पीएम मोदी अभिभूत हुए