बाराबंकी: रोटरी क्लब बाराबंकी में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पूनम गुलाटी की ऑफिशियल क्लब विजिट (ओसीवी) गरिमामय वातावरण में सम्प…

बाराबंकी: रोटरी क्लब बाराबंकी में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पूनम गुलाटी की ऑफिशियल क्लब विजिट (ओसीवी) गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट एवं रीजनल टीम के वरिष्ठ पदाधिकारी, रोटेरियन सदस्य और विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पूनम गुलाटी एवं डिस्ट्रिक्ट टीम का औपचारिक स्वागत और अभिनंदन किया गया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधीर वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। क्लब अध्यक्ष रो. रविंद्र सिंह कालरा ने कहा कि ओसीवी क्लब की सेवा गतिविधियों को साझा करने, मार्गदर्शन प्राप्त करने और आगामी सेवा परियोजनाओं को नई ऊर्जा देने का महत्वपूर्ण अवसर है।

क्लब सचिव रो. राजेश अरोड़ा ने सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए क्लब की विभिन्न समाजोपयोगी गतिविधियों की जानकारी दी। क्लब द्वारा एडॉप्टेड विनोबा आवासीय बालिका विद्यालय में बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई तथा आगामी सेवा परियोजनाओं और योजनाओं की रूपरेखा भी साझा की गई।

कार्यक्रम के दौरान अंकुर माथुर और नरेंद्र सिंह कालरा को रोटरी क्लब बाराबंकी की सदस्यता दिलाई गई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पूनम गुलाटी ने दोनों नए सदस्यों को Rotary Pin पहनाकर औपचारिक रूप से रोटरी परिवार में शामिल किया।इस अवसर पर DRFC एवं PDG रो. सतपाल गुलाटी ने रोटरी फाउंडेशन के महत्व और उसके माध्यम से समाज एवं मानवता की सेवा को विस्तार देने की आवश्यकता पर विचार रखे।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पूनम गुलाटी का प्रेरणादायी संबोधन रहा। उन्होंने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए सेवा कार्यों को और व्यापक एवं प्रभावी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने रोटरी के मूल मंत्र “Service Above Self” की भावना के साथ समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा पहुंचाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में PDG रो. के.के. श्रीवास्तव, DRFC PDG रो. सतपाल गुलाटी, DGRH लखनऊ रीजन रो. विवेक अग्रवाल, Regional Secretary रो. प्रदीप मिश्रा, AG रो. पंकज मित्तल, Zonal Secretary रो. टी.पी. गौड़ सहित डिस्ट्रिक्ट एवं रीजनल टीम के पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पूनम गुलाटी को क्लब की ओर से स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रोटरी में सम्मान केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि सेवा भावना, समर्पण और टीम भावना का सम्मान है।

बैठक में कंचन श्रीवास्तव, अरविंद गुटगुटिया, डॉ. आर. आहूजा, डॉ. आभा वर्मा, डॉ. राजेश मोहन, डॉ. विमल बैसवार, डॉ. नरेन्द्र गुप्ता, ममता चंद्रा, मनोज जैन, कुसुम जैन, कल्पना जैन, संगीता गुप्ता, साधना वर्मा, रजनी वर्मा, सुनील वर्मा, संपन्न निगम, अंकुर माथुर सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में रो. महाबीर प्रसाद जैन ने आभार व्यक्त किया। क्लब अध्यक्ष रो. रविंद्र सिंह कालरा ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।