AJUP के प्रमुख हुमायूं कबीर उपचुनाव से पहले चौतरफा मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग ने हुमायूं के बेटे को चुनाव चिह्न 'सिटी बांसुरी' देने…

Hindi News /

भारत /

रेजीनगर उपचुनाव: 'पुलिस जुल्म कर रही है, वोटरों से अपील करूंगा कि मेरे बेटे गुलाम...', मुश्किलों में घिरे हुमायूं कबीर ने अब जनता से मांगी मदद

AJUP के प्रमुख हुमायूं कबीर उपचुनाव से पहले चौतरफा मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग ने हुमायूं के बेटे को चुनाव चिह्न 'सिटी बांसुरी' देने मना कर दिया। इधर पुलिस ने भी AJUP प्रमुख को नोटिस थमाया है

4 min read

नंदीग्राम के बाद अब पश्चिम बंगाल के रेजीनगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत शुरू हो गई है। आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और नौदा के MLA हुमायूं कबीर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। हुमायूं ने कहा है कि पुलिस उनके कार्यकर्ताओं पर जुल्म कर रही है। उन्होंने जनता से अपने बेटे गुलाम नबी के लिए वोट की अपील की है और कहा है कि अब जनता सही गलत का फैसला करेगी

AJUP के प्रमुख हुमायूं कबीर उपचुनाव से पहले चौतरफा मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। पहले इलेक्शन कमीशन ने हुमायूं कबीर के बेटे को चुनाव चिह्न 'सिटी बांसुरी' देने मना कर दिया। अब उनके बेटे को टेबल सिंबल से उपचुनाव लड़ना होगा। दूसरी तरफ उनकी पार्टी के राज्य सचिव को नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुर्शिदाबाद जिले से पार्टी के राज्य सचिव आशिक इकबाल को वाहन चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। अब चौतरफा मुश्किलें में घिरे हुमायूं कबीर ने बंगाल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं

हुमायूं कबीर ने जनता से की ये अपील

हुमायूं कबीर ने कहा, "समस्या यह है कि मेरे कार्यकर्ताओं को पुलिस परेशान कर रही है। पुलिस BJP के लिए काम कर रही है ताकि यहां पार्टी के उम्मीदवार की जीत पक्की हो सके। मैं सोशल मीडिया के जरिए आम जनता और वोटरों से अपील करूंगा कि वे मेरे बेटे गुलाम नबी (जो पश्चिम बंगाल में होने वाले रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार हैं और EVM पर 7वें नंबर पर हैं) को वोट देकर उनका समर्थन करें। जनता जो भी फैसला करेगी, वह चुनाव नतीजों में दिखेगा। 9 अक्टूबर को सच सामने आ जाएगा,सब कुछ बिल्कुल साफ हो जाएगा।"

चौतरफा मुश्किलों में घिरे हुमायूं कबीर

बहरामपुर पुलिस ने AJUP के प्रमुख और नौदा के विधायक (MLA) हुमायूं कबीर को एक औपचारिक नोटिस भेजा है, जिसमें उन्हें 21 सितंबर को बहरामपुर पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया है। इस समन पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने पुष्टि की कि वह आधिकारिक आदेश का पालन करेंगे और तय तारीख पर जांच अधिकारियों के सामने पेश होंगे। हालांकि, उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई के मकसद पर कड़ा सवाल उठाया और आरोप लगाया कि कानून लागू करने वाली मशीनरी आगामी राजनीतिक मुकाबलों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को फायदा पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है

पुलिस ने नोटिस भेज पूछताछ के लिए बुलाया

इस मामले पर न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कबीर ने कहा, "गौरमपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने मुझे 21 तारीख के लिए बुलाया है। मैं जाऊंगा। मैं देखना चाहता हूं कि वे क्या कहना चाहते हैं। पुलिस का काम बस BJP को चुनाव जिताने में मदद करना रह गया है। उन्होंने मेरी पार्टी के लगभग 50 से 55 अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को फंसाया है और झूठे आरोप व मनगढ़ंत मामले दर्ज करके उन्हें परेशान कर रहे हैं।"

रेजीनगर सीट पर बेटे पर खेला दांव

बता दें कि रेजीनगर सीट 'आम जनता उन्नयन पार्टी' के संस्थापक हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। कबीर ने नोवदा सीट से भी जीत हासिल की थी। दिसंबर 2025 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर आम जनता उन्नयन पार्टी नाम से नई पॉलिटिकल पार्टी बनाई था। अब हुमांयू ने अपने बेटे को रेजीनगर उम्मीदवार बनाया है। नंदीग्राम और रेजीनगर में उपचुनाव, 6 अक्टूबर को होने हैं और वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी