Rare Earth पर अमेरिका का मास्टरप्लान, चीन को टक्कर देने की तैयारी

US Rare Earth Production: दुनिया में दुर्लभ खनिजों की सप्लाई पर चीन का लंबे समय से मजबूत दबदबा रहा है। दरसअल, अब अमेरिका इस निर्भरता को खत्म करने की तैयारी में जुट गया है। बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दिशा में बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अमेरिका रिकॉर्ड स्तर पर Rare Earth का उत्पादन कर रहा है और अगले 10 महीनों में अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर बन सकता है
जानकारी के लिए बता दें फिलीपींस की राजधानी मनीला में दिए गए बयान में ट्रंप ने अमेरिका की इस रणनीति के साथ भारत और जापान का भी जिक्र किया। जिसमें उन्होंने कहा कि ये दोनों देश भी दुर्लभ खनिजों का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब दुनिया के कई देश चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के विकल्प तलाश रहे हैं
Rare Earth यानी दुर्लभ खनिज 17 तत्वों का एक समूह है। आधुनिक तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (Modern Technology and Electronic Devices) के निर्माण में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिसमें मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर, पवन ऊर्जा से जुड़े उपकरण, मिसाइल और आधुनिक लड़ाकू विमानों जैसी तकनीकों में इन खनिजों का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि Rare Earth पर नियंत्रण को केवल व्यापारिक मामला नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक ताकत से भी जोड़कर देखा जाता है
दुर्लभ खनिजों की खनन और प्रोसेसिंग क्षमता के मामले में चीन की स्थिति काफी मजबूत है। ऐसे में अमेरिका अपनी सप्लाई चेन को मजबूत करने और दूसरे देशों पर निर्भरता घटाने की कोशिश कर रहा है। इस रणनीति में भारत और जापान जैसे देशों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण हो सकती है। भारत के पास दुर्लभ खनिजों के संसाधन मौजूद हैं। ऐसे में उत्पादन और प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ने से देश को वैश्विक बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर मिल सकता है
Rare Earth के क्षेत्र में भारत की बढ़ती भागीदारी से इलेक्ट्रिक वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों को फायदा मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए खनन के साथ-साथ आधुनिक प्रोसेसिंग तकनीक और मजबूत सप्लाई चेन विकसित करना भी जरूरी होगा
ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अमेरिका महज 10 महीनों में चीन पर अपनी निर्भरता खत्म कर पाएगा? और क्या भारत इस वैश्विक प्रतिस्पर्धा में एक मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरेगा। आने वाले समय में इन सवालों के जवाब दुनिया की तकनीकी और आर्थिक ताकत का नया समीकरण तय कर सकते हैं
ये भी पढ़ें: पंजाब के किसानों को 254 करोड़ की बड़ी सौगात, शिवराज ने किया ऐलान
स्रोत: RNI News
