Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

राजकुमार इंटर कॉलेज और आरए बाजार के खिलाड़ियों का दबदबा

🕐 11 Aug 2026, 12:51 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
राजकुमार इंटर कॉलेज और आरए बाजार के खिलाड़ियों का दबदबा

जनपदीय बैडमिंटन में छह आयु वर्गों के विजेता हुए सम्मानित, 12 अगस्त को उन्नाव में मंडलीय प्रतियोगिता

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर विभिन्न आयु वर्गों में खिताब अपने नाम किए। शनिवार को चौक स्टेडियम में आयोजित समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। राजकुमार इंटर कॉलेज और माध्यमिक विद्यालय आरए बाजार के खिलाड़ियों ने चार-चार पदक हासिल कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई

प्रतियोगिता का आयोजन बालक वर्ग में लखनऊ क्रिश्चियन इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में नारी शिक्षा निकेतन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार तथा विशिष्ट अतिथि लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के प्रबंधक डॉ. आर.के. सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क की अवधारणा से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं

बालिका वर्ग के परिणाम

अंडर-14 वर्ग मेंजूनियर हाई स्कूल बीसी बाजार की वैष्णवी और रूही विजेता रहीं। माध्यमिक विद्यालय आरए बाजार की उर्वशी और परी उपविजेता रहीं। रस्तोगी इंटर कॉलेज की साक्षी सिंह चैलेंजर रहीं।अंडर-17 वर्ग मेंराजकुमार इंटर कॉलेज की शिवानी शर्मा और खुशी विजेता रहीं। माध्यमिक विद्यालय आरए बाजार की मीनाक्षी और अदिति उपविजेता रहीं। नेशनल इंटर कॉलेज की गौरी चैलेंजर रहीं।अंडर-19 वर्ग मेंजनता इंटर कॉलेज आलमबाग की काजल और सुनैना विजेता रहीं। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की दीपक कनौजिया और जूली सिंह उपविजेता रहीं

बालक वर्ग के परिणाम

अंडर-14 वर्ग मेंमाध्यमिक विद्यालय आर्य बाजार के चंद्रशेखर और युवराज विजेता रहे। रेनबो मॉडल स्कूल, सदर के अंश और विनायक उपविजेता रहे।अंडर-17 वर्ग मेंराजकीय इंटर कॉलेज सिटी स्टेशन के वैभव सिंह और दीपक जायसवाल विजेता रहे। राजकुमार इंटर कॉलेज के अभय वर्मा और अश्वनी कुमार उपविजेता रहे। एसकेडी स्कूल के राघव चैलेंजर रहे।अंडर-19 वर्ग मेंबीएसएनवी इंटर कॉलेज चारबाग के अक्षय राजपूत और आदर्श शर्मा विजेता रहे। एसकेडी एकेडमी, लखनऊ के केविन और वेदांश उपविजेता रहे

उन्नाव में होगी मंडलीय प्रतियोगिता

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राएं 12 अगस्त 2026 को उन्नाव में प्रस्तावित मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. आर.के. सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य लखनऊ क्रिश्चियन इंटर कॉलेज पुनीत रेडक्लिफ ने खिलाड़ियों को भविष्य में उच्च कोटि का प्रदर्शन कर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मंडलीय क्रीड़ा समिति के सचिव विश्वजीत पांडे, अंकुर पांडे, आलोक भारद्वाज, प्रमिला भारती, लईक अहमद, सूरज त्रिपाठी, संजीव यादव, विप्लव चौधरी, नूपुर दुबे, दुर्गेश गौड़, विशाल साह, पूजा गुप्ता, सीमा सहित अन्य मौजूद रहे

स्रोत: The Hindi Pioneer

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें