‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आपत्ति जाहिर की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को राजनीति छोड़कर स्टैंड-अप कॉमेड…

Hindi News /

भारत /

राजनीति /

'राहुल गांधी को पार्टी छोड़ कॉमेडियन बन जाना चाहिए', 'छात्रों की गूंज' में PM मोदी की मिमिक्री को लेकर CM फडणवीस ने साधा निशाना

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आपत्ति जाहिर की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को राजनीति छोड़कर स्टैंड-अप कॉमेडियन बन जाना चाहिए

5 min read

Devendra Fadnavis on Rahul Gandhi: राहुल गांधी के इंदौर में हुए कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। अब इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा तंज कसा है

सीएम देवेंद्र फडणवीस से राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर हुए सवाल हुआ, जिस पर उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी जो मिमिक्री कर रहे हैं, मैं तो ऐसा मानता हूं कि राहुल गांधी जी को पार्टी को छोड़कर स्टैंड-अप कॉमेडियन बनना चाहिए क्योंकि उनकी पार्टी को तो उन्होंने बेरोजगार कर दिया है। अब कम से कम स्टैंड-अप कॉमेडियन का रोजगार उन्हें मिले।'

माताओं का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण- बृजभूषण

पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'यह राहुल जी का दुर्भाग्य है। अगर मैं वहां पर होता या फिर मेरे किसी कार्यक्रम में किसी की माता हों, मोदी जी की ही नहीं बल्कि किसी की माता हों, राहुल जी की माता हों; उनको लेकर अगर कोई अभद्र टिप्पणी करता तो मैं उसको रोकने की कोशिश करता या फिर खेद व्यक्त करता। राहुल जी विपक्ष के नेता है अगर उनके सामने उनके मंच पर इस देश की माताओं का अपमान हो रहा है, वो भी जो स्वर्गीय हो चुकी हैं तो ये दुर्भाग्य है। उनको भारतीय संस्कृति, भारतीय इतिहास, हमारी परंपराओं का पता नहीं है कि माता का दर्जा कितना बड़ा होता है।'

किसी ने PM की मां को गलत नहीं कहा- कांग्रेस

दूसरी तरफ विपक्ष ने राहुल गांधी का बचाव किया। कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा, 'जब से छात्रों की गूंज शुरू हुई है, उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है क्योंकि उन्हें यह लग रहा है कि Gen-Z अब उनका तख्ता पलट करने को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। छात्रों की गूंज कार्यक्रम में किसी ने भी प्रधानमंत्री जी की मां को गलत नहीं कहा है या किसी ने उनकी मिमिक्री भी नहीं की है। प्रधानमंत्री जी की मां तो सभी की मां हैं। जिस दिन प्रधानमंत्री जी ने अपने आप को Non-biological कह दिया, उसी दिन प्रधानमंत्री जी ने अपनी मां का अपमान कर दिया तो ये व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के लोग अब किस अपमान की बात कर रहे हैं?'

सिर्फ PM की बातों को दोहराया गया है- TMC

TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, 'कोई अपमान नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो बोला है उसी को दोहराया गया है, यह किसी का अपमान नहीं है। राजनीति में एक ह्यूमर की जगह होना चाहिए।'

बीजेपी ने उनके परिवार को अपमानजनक बातें कही- AAP

AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'भाजपा के साथ भी वैसा ही बर्ताव होना चाहिए जैसा उसने दूसरों के साथ किया है। आज भाजपा के नेता विरोध कर रहे हैं लेकिन ये वही नेता हैं जिन्होंने अरविंद केजरीवाल का मजाक उड़ाया और राहुल गांधी व उनके परिवार के बारे में अपमानजनक बातें कहीं। अब वो पार्टी लिहाज की बात कर रही है। अगर आप लिहाज रखेंगे तो दूसरे भी रखेंगे, पहले खुद सीखें।'

कॉमेडियन ने राहुल संग की PM की मिमिक्री

कार्यक्रम में स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री मोदी के अंदाज में बातचीत की। इस दौरान वे उन्हीं के हाव-भाव में हंसते दिखाई दिए। राहुल गांधी भी उनके साथ हंसते नजर आए। राहुल ने पुलकित से कहा- हाउ आर यू मोदी जी। नाइस टू मीट यू। और बताइए थोड़ा

इसके बाद कॉमेडियन ने कई डायलॉग्स बोले, जिन्हें बीजेपी पीएम मोदी की मिमिक्री के तौर पर देख रही है। कार्यक्रम से इसी वीडियो के सामने आने के बाद से भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है