कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम विवादों में आ गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री न…
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम विवादों में आ गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के संदर्भ में हुए एक कॉमिक एक्ट को लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताई है,अब बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर उनके किसी कार्यक्रम में किसी की मां के बारे में अभद्र टिप्पणी की जाती, तो वह उसे रोकने की कोशिश करते या कम से कम इस पर अफसोस जताते, उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का मामला नहीं है, किसी भी व्यक्ति की मां के बारे में अभद्र टिप्पणी करना उचित नहीं है, बृजभूषण शरण सिंह ने इस पूरे विवाद को राहुल गांधी की ‘बदकिस्मती’ बताया, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और उनके मंच पर अगर देश की माताओं का अपमान होता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं का हवाला देते हुए कहा कि मां को भारतीय समाज में विशेष सम्मान दिया जाता है और सार्वजनिक मंचों पर इस मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए।
इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा था, इसी दौरान हुए एक कॉमिक एक्ट को लेकर बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के अपमान का आरोप लगाया है, इस मामले को लेकर बीजेपी के कई नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर सवाल उठा चुके हैं, बृजभूषण शरण सिंह का बयान भी इसी राजनीतिक विवाद के बीच सामने आया है, फिलहाल इस मामले पर कांग्रेस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, राजनीतिक बयानबाजी के बीच ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का विवाद और तेज होता दिखाई दे रहा है।






टिप्पणियाँ 0