OTT प्लेटफ़ॉर्म Jio Hotstar ने इस हफ्ते नई फिल्म ‘तारा एंड आकाश: लव बियॉन्ड रियल्म्स’’ रिलीज कर दी है। ओटीटी पर कुछ नया और हट कर देखने वालों के लिए ही यह फिल्म…

Hindi News /

मनोरंजन समाचार /

OTT पर रिलीज हुई नई फिल्म ‘तारा एंड आकाश', स्विट्जरलैंड की खूबसूरत लोकेशंस के साथ Gen Z को दिखाएगी आध्यात्मिक प्रेम की एक अलग और नई कहानी

OTT प्लेटफ़ॉर्म Jio Hotstar ने इस हफ्ते नई फिल्म ‘तारा एंड आकाश: लव बियॉन्ड रियल्म्स’’ रिलीज कर दी है। ओटीटी पर कुछ नया और हट कर देखने वालों के लिए ही यह फिल्म 17 सितंबर 2026 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो गई है

मनोरंजन समाचार

3 min read

OTT प्लेटफ़ॉर्म Jio Hotstar ने इस हफ्ते नई फिल्म ‘तारा एंड आकाश: लव बियॉन्ड रियल्म्स’’ (Tara And Akash: Love Beyond Realms) रिलीज कर दी है। यह फिल्म टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) गोवा में प्रदर्शित हो चुकी है। इस कारण ओटीटी पर कुछ नया और हट कर देखने वालों के लिए ही यह फिल्म 17 सितंबर 2026 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो गई है

कलाकार कौन हैं

तारा एंड आकाश फिल्म में अलंकृता बोरा, जितेश ठाकुर के साथ दीप्ति नवल, बृजेन्द्र काला और अमोल पालेकर जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन श्रीनिवास अबरोल ने किया है। तो वहीं निर्माण व्हिस्पर्स फ्रॉम इटर्निटी फिल्म्स ने नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NFDC) के साथ मिलकर किया है

भारत और स्विट्जरलैंड की दिखेगी खूबसूरत लोकेशंस

इस फिल्म में प्यार और आत्म-खोज की कहानी को भारत और स्विट्जरलैंड की खूबसूरत लोकेशंस के बीच दिखाया गया है। फिल्म की शूटिंग स्विट्जरलैंड के लॉटरब्रुन्नेन, मॉन्ट्रो और वेवे के साथ-साथ भारत के शिमला में हुई है। इस फिल्म का चयन ‘फिल्म बाजार 2023’ के व्यूइंग रूम और डेब्यू डायरेक्टर को-प्रोडक्शन प्रोग्राम के लिए हुआ था

क्या है कहानी

फिल्म की कहानी तारा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पसंदीदा प्रेम-संबंध किताब से प्रेरित होकर अकेले स्विट्जरलैंड की यात्रा पर निकलती है। इस सफर के दौरान उसकी मुलाकात आकाश से होती है, जो एक रहस्यमयी दूसरी दुनिया से आया हुआ व्यक्ति है। दोनों के बीच एक अनोखा रिश्ता विकसित होता है, जो समय, स्थान और नियति की सीमाओं से परे प्रेम की तलाश को सामने लाता है

फिल्म में अभिनेत्री अलंकृता बोरा ने तारा और अभिनेता जितेश ठाकुर ने आकाश की भूमिका निभाई है। अलंकृता बोरा ने कहा, “यह कहानी प्यार, समय, स्थान और नियति से आगे की है, खासकर अलग-अलग लोकों की सीमाओं से परे। यही वजह है कि इसका नाम ‘तारा एंड आकाश: लव बियॉन्ड रियल्म्स’ रखा गया है। यह ऐसे प्यार का जश्न मनाती है जो हर सीमा को पार कर जाता है।”

आकाश की भूमिका निभाने वाले जितेश ठाकुर ने कहा, “आकाश एक बेहद अलग तरह का किरदार है और उसे निभाना मेरे लिए बिल्कुल अलग अनुभव रहा। फिल्म प्यार, नियति और उन रिश्तों की बात करती है जो हमारी समझ से परे हैं

अभिनेत्री दीप्ति नवल ने कहा, “यह एक खूबसूरत कहानी है। मुझे इसका विषय पसंद आया और लगा कि मुझे युवाओं के साथ काम करना चाहिए।" अभिनेता बृजेंद्र काला ने कहा, “यह एक अलग तरह का सिनेमा है। मैं फिल्म में एक दार्शनिक किस्म का किरदार निभा रहा हूं और मुझे इसे निभाने में बहुत आनंद आया।”

आध्यात्मिक प्रेम की एक अलग सिनेमाई कहानी

एनएफडीसी (NFDC) के प्रबंध निदेशक प्रकाश मगदुम ने कहा, “तारा एंड आकाश: लव बियॉन्ड रियल्म्स स्विट्जरलैंड के खूबसूरत परिदृश्यों की पृष्ठभूमि में आध्यात्मिक प्रेम की एक अलग सिनेमाई कहानी पेश करती है। वेव्स फिल्म बाजार से शुरू होकर एनएफडीसी को-प्रोडक्शन तक का इसका सफर नई और सार्थक कहानियों को समर्थन देने के महत्व को दर्शाता है। हमें खुशी है कि यह फिल्म अब जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी और देशभर के दर्शकों तक पहुंचेगी।”

इसे भी पढ़ें- 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल