भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के जन्मदिन के मौके पर सोमवार को महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्र…
भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के जन्मदिन के मौके पर सोमवार को महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए. चव्हाण ने दिन की शुरुआत डोंबिवली स्थित ग्रामदैवत श्री गणेश मंदिर संस्थान में पूजा-अर्चना के साथ की. इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ अनाथालय, वृद्धाश्रम और युवाओं की प्रशिक्षण संस्था का दौरा किया और वहां मौजूद लोगों के साथ समय बिताया
रविंद्र चव्हाण ने ‘जननी आशीष’ अनाथालय और ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रहने वाले लोगों से मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने ‘डोंबिवलीकर न्यू फोर्स अकादमी’ का भी दौरा किया. इस दौरान प्रशिक्षण ले रहे युवाओं और अन्य लोगों ने उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं
‘डोंबिवली एक सांस्कृतिक परिवार’ की ओर से आयोजित स्नेह सम्मेलन में चव्हाण का स्वागत किया गया. विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जनसंपर्क कार्यालयों में भी उनके जन्मदिन पर अभिनंदन कार्यक्रम हुए. महिला पदाधिकारियों ने उनका औक्षण किया, जबकि भाजपा के नगरसेवकों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में भाजपा के कुछ कार्यालयों का उद्घाटन भी जन्मदिन के अवसर पर किया गया. कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी भी देखने को मिली. Gen Z से जुड़े युवाओं ने रविंद्र चव्हाण को गुलाब का फूल देकर जन्मदिन की बधाई दी
चव्हाण के जन्मदिन के अवसर पर उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए कई स्थानों पर होम-हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए. इसके साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम भी हुए
इन कार्यक्रमों के तहत जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई. छात्रों को साइकिल और गैर-पारंपरिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर पैनल दिए गए. युवाओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में मदद की गई, जबकि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट भी वितरित किए गए
सामाजिक और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यक्रमों के तहत महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए. वरिष्ठ नागरिकों को वरिष्ठ नागरिक प्रमाणपत्र वितरित किए गए. वहीं, वृद्धाश्रमों में वॉशिंग मशीन समेत जरूरत की अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई
इस मौके पर कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक महेंद्र थोरवे, विधायक प्रशांत ठाकुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में लोगों ने रविंद्र चव्हाण से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.रविंद्र चव्हाण ने कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों से मिले स्नेह और विश्वास के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि लोगों का अपनापन और विश्वास जनसेवा के कार्यों में उन्हें और अधिक ऊर्जा तथा प्रेरणा देता है




टिप्पणियाँ 0