प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सेवा दिवस के तहत प्रदेशव्यापी कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश के सभी 75 जिलों में रक…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सेवा दिवस के तहत प्रदेशव्यापी कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश के सभी 75 जिलों में रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट वितरण और अस्पतालों में मरीजों को फल बांटने समेत कई कार्यक्रम हुए। इसी क्रम में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में 5.90 करोड़ दीये प्रज्ज्वलित किए गए।

प्रदेश में आयोजित 354 रक्तदान शिविरों में 8,323 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 12,271 लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गईं। इसके अलावा अलग-अलग जिलों के अस्पतालों में भर्ती 73,959 मरीजों को फल बांटे गए। इन कार्यक्रमों के संचालन के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग को नोडल विभाग बनाया गया।‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत सभी 75 जिलों में कुल 5 करोड़ 90 लाख दीये जलाए गए। लखनऊ में 21.23 लाख, सीतापुर में 21.43 लाख, गोरखपुर में 14.21 लाख, आजमगढ़ में 15.70 लाख, आगरा में 13.32 लाख, झांसी में 11.21 लाख, कानपुर देहात में 11.28 लाख, रामपुर में 10.94 लाख और अयोध्या में 8.95 लाख से अधिक दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके अलावा मथुरा, प्रयागराज, बरेली, वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, अमेठी समेत अन्य जिलों में भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।रक्तदान अभियान में भी कई जिलों में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

गाजियाबाद में 39 शिविरों में 1,572 लोगों ने रक्तदान किया। वाराणसी में 20 शिविरों में 510, कानपुर शहर में 23 शिविरों में 452, अलीगढ़ में 12 शिविरों में 360, बिजनौर में 12 शिविरों में 359, जौनपुर में 13 शिविरों में 299, लखनऊ में 20 शिविरों में 263 और मेरठ में 3 शिविरों में 251 लोगों ने रक्तदान किया।गोरखपुर में 3 शिविरों में 86, देवरिया में 2 शिविरों में 192, प्रयागराज में 3 शिविरों में 167, बाराबंकी में 2 शिविरों में 145, सीतापुर में 3 शिविरों में 138, सिद्धार्थनगर में 3 शिविरों में 105 और कौशांबी में 3 शिविरों में 102 लोगों ने रक्तदान किया। अन्य जिलों में भी अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत भी प्रदेशभर में बड़ी संख्या में लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गईं। संतकबीरनगर में 725, हमीरपुर में 400, उन्नाव में 400, मुरादाबाद में 400, फिरोजाबाद में 525, मेरठ में 575, शाहजहांपुर में 525, मैनपुरी में 550 और गाजियाबाद में 450 लाभार्थियों को टूल किट दी गईं। इसके अलावा बड़ी संख्या में अन्य जिलों में भी योजना के लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गई।

अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण का भी व्यापक अभियान चलाया गया। बहराइच में 4,740, बस्ती में 3,681, मीरजापुर में 3,273, आगरा में 3,198, फिरोजाबाद में 2,706, सुल्तानपुर में 2,593, कानपुर शहर में 2,286, गाजियाबाद में 2,215, गोंडा में 2,163 और अयोध्या में 1,853 मरीजों को फल वितरित किए गए। प्रदेश के अन्य जिलों में भी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल बांटे गए।सेवा दिवस के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों के जरिए रक्तदान, जरूरतमंदों को सहायता, मरीजों के बीच फल वितरण और कारीगरों को टूल किट उपलब्ध कराने जैसी गतिविधियों को एक साथ जोड़ा गया। वहीं, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के सभी 75 जिलों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। सरकार के स्तर पर इन कार्यक्रमों के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा एमएसएमई विभाग ने समन्वय की भूमिका निभाई।