Patna Vigilance Raid: बिहार की राजधानी पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने अब तक की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई की है. विजिलेंस की टी…
Patna Vigilance Raid: बिहार की राजधानी पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने अब तक की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई की है. विजिलेंस की टीम ने पटना के एडीएम और उनकी सब रजिस्ट्रार पत्नी के ठिकानों पर एक साथ धावा बोला. इस छापेमारी के दौरान सरकारी आवास और पैतृक ठिकानों से अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है. घर के कमरों से इतनी भारी मात्रा में नोटों की गड्डियां बरामद हुईं कि अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं. नकदी के साथ-साथ अफसरों के घर से 35 से अधिक बेहद महंगी और विदेशी ब्रांड की घड़ियों का जखीरा भी हाथ लगा है. इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है
निगरानी ब्यूरो की टीम को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि अधिकारी दंपती ने अपने पद का दुरुपयोग करके भारी मात्रा में अवैध धन इकट्ठा किया है. पुख्ता सबूत जुटाने के बाद कोर्ट से विधिवत सर्च वारंट हासिल किया गया. इसके बाद विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने एक साथ पटना के दानापुर और उनके पैतृक आवास पर दबिश दी. जैसे ही जांच टीम ने घर का दरवाजा खुलवाया और कमरों की तलाशी शुरू की, वहां का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया. अलमारियों, बक्सों और यहां तक कि बिस्तर के गद्दों के नीचे 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां छिपाकर रखी गई थीं
तलाशी अभियान के दौरान घर से बरामद नकदी का आंकड़ा इतना बड़ा था कि हाथ से नोट गिनना मुमकिन नहीं था. तत्काल बैंक कर्मियों और नोट गिनने वाली मशीनों को मौके पर बुलाया गया. शुरुआती जांच में करीब 75 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक की नकद राशि बरामद की गई है. नोटों की गड्डियों के ढेर का मिलान देर शाम तक चलता रहा. इसके अलावा घर से भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं. आभूषणों का वजन कराने और उनके सही मूल्यांकन के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है





टिप्पणियाँ 0