पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमे वे गेरुए कपड़े में शिवलिंग की पूजा करते दिख रहे हैं.
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को संसद परिसर में भगवा कपड़े पहनकर प्रदर्शन करना भारी पड़ गया. उनके खिलाफ दिल्ली के जहांगिरपुरी थाने में शिकायत दर्ज हुई है.
उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह शिवलिंग की पूजा करते नजर आ रहे हैं.
और पढ़ेंयह वीडियो शुक्रवार को पप्पू यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मेरा विरोध आस्था से नहीं, आस्था के नाम पर चल रही लूट से है.
मेरा विरोध भगवा, हिंदू, हिंदुत्व, सनातन, पूजा-पाठ और साधु-संतों से नहीं है. मैं इन सबका तहे दिल से सम्मान करता हूं.
मेरा विरोध सिर्फ उन चंदा चोरों से है जो धर्म और आस्था की आड़ में जनता की भावानाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. आस्था का सम्मान हमेशा रहेगा.
लेकिन चंदा चोरों के खिलाफ हमारी आवाज़ हमेशा बुलंद रहेगी.'सांसद पप्पू यादव के खिलाफ वाराणसी में भी शिकायत जर्ज हुई है. वाराणसी में कई संतों ने पप्पू यादव के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.पप्पू यादव का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.





