ओडिशा से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जमुई जैसा मामला देखने को मिला। यहां दबंगों ने बाइक सवार युवक और युवती को घेर लिया और फिर उनसे बदसलूकी की।

Hindi News /

वायरल न्यूज़ /

ओडिशा से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जमुई जैसा मामला देखने को मिला। यहां दबंगों ने बाइक सवार युवक और युवती को घेर लिया और फिर उनसे बदसलूकी की

वायरल न्यूज़

2 min read

Jamui like Incident in Odisha: बिहार के जमुई में नाबालिग लड़के और लड़की संग छेड़छाड़ का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि ओडिशा से भी ऐसी ही खबर सामने आ गई है। ढेंकनाल में एक युवती के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है

जी हां, 18 सितंबर को कपिलाश रोड पर बाइक से जा रहे एक युवक और युवती को कुछ बदमाशों ने घेर लिया। इसके बाद कथिततौर पर युवती के साथ बदसलूकी करने लगे। इतना ही नहीं, उनके साथ मारपीट भी की गई। वहीं युवती बार-बार उन्हें छोड़ देने की गुहार लगाती रही

बख्शने की भीख मांगती रही युवती

सामने आए वीडियो में देखा गया कि युवती गिड़गिड़ाती रही और हाथ छोड़कर उन्होंने छोड़ने की भीख मांगती रही। लेकिन बदमाशों को रत्ती भर तरस नहीं आया। इस दौरान युवती बुरी तरह घबराई नजर आई। सबसे शर्मनाक बात यह है कि दरिंदों ने खुद इस घटनाक्रम को अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया

पुलिस ने एफआईआर की दर्ज

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा। जनता के भारी आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली। मामले को लेकर ढेंकनाल के एसपी ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है

क्या है जमुई वाला कांड

जमुई की घटना 19 सितंबर की शाम करीब 6-7 बजे के आसपास की है, जहां सड़क पर कुछ लोग बाइक सवार नाबालिग लड़के और लड़की का रास्ता रोकते हैं। इसी बीच एक नकाबपोश आदमी लड़की की तरफ बढ़ा और उसे जबरन खींचकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। वहीं डर से सहमी लड़की बुरी तरह चीखती दिखाई दी। तभी साथी लड़के ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जमुई पुलिस सक्रिय हुई