बिहार के नवादा जिले में मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात हिसुआ थाना क्षेत्र के चंद्रवंशी मोहल्ले में हुई, मृतक…
बिहार के नवादा जिले में मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात हिसुआ थाना क्षेत्र के चंद्रवंशी मोहल्ले में हुई, मृतक की पहचान मनीष भारती के छोटे बेटे प्रणय कुमार उर्फ पीयूष कुमार (करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है, स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 10 से 15 की संख्या में बदमाश दो फोर व्हीलर वाहनों और एक बुलेट बाइक से चंद्रवंशी मोहल्ले में पहुंचे थे, बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक को खदेड़ा और फिर गोली मार दी, गोली लगने के बाद प्रणय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
हत्या के पीछे कॉलेज में हुए विवाद को वजह बताया जा रहा है, मृतक के चाचा उदय भारती ने बताया कि कॉलेज में विवाद हुआ था, हालांकि उन्होंने विवाद की स्पष्ट वजह नहीं बताई वहीं, स्थानीय निवासी संजू कुमार के मुताबिक, कॉलेज में सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था, हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Also Read- कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में बड़ा एक्शन, तीन फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया, आक्रोशित लोगों ने नवादा-गया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया, स्थानीय लोगों ने बदमाशों के बताए जा रहे दोनों फोर व्हीलर वाहनों और एक बुलेट बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, सूचना मिलने के बाद पुलिस की बड़ी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
इस घटना में बदमाश कारू कुमार का नाम सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी विस्तृत पुष्टि सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। एक अन्य युवक के घायल होने की भी सूचना मिली है, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली मारने की वजह क्या थी, वारदात में कितने लोग शामिल थे, आरोपी किस तरह मोहल्ले में पहुंचे और घटना को अंजाम देने के बाद किस रास्ते से फरार हुए।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है, घटनास्थल और आसपास के इलाके से जानकारी जुटाई जा रही है, पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है फिलहाल, हत्या की वजह और घटना में शामिल सभी आरोपियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।





