Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

नहर में पड़ा मिला एक अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस 

🕐 11 Aug 2026, 12:51 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
नहर में पड़ा मिला एक अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस 

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में एक अधेड़ का शव औंधे मुंह पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। नहर में शव दिखाई पड़ने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। पानी में लंबे समय तक शव के पड़े रहने के कारण शरीर फुल चूका था और चेहरे व हाथों की त्वचा काफी हद तक गल चुकी थी व शरीर से खून का रिसाव भी हो रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मामपुर बाना निवासी अवधेश शर्मा(61)पुत्र स्व.तुलसीराम शर्मा के रूप में हुई

शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव मिलने की जानकारी फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था हालांकि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह नहर तक खुद पहुंचे थे,किसी हादसे का शिकार हुए या मौत के पीछे कोई अन्य परिस्थिति रही,हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है और न ही किसी व्यक्ति पर कोई आरोप लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अवधेश पहले निजी नौकरी करते थे लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी,इसके बाद वह शराब पीने के आदी हो गए थे,परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं

बड़ा बेटा अतुल शर्मा दिल्ली में रहकर निजी नौकरी करता है,जबकि छोटा बेटा अभिषेक शर्मा(मिथुन) निजी तौर पर जेसीबी चलाने का काम करता है। पुलिस के अनुसार शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पानी में लंबे समय तक पड़े रहने के कारण शरीर फूल गया था और चेहरे तथा हाथों की त्वचा गलकर निकलने लगी थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवधेश को आखिरी बार कब और कहां देखा गया था

थाना प्रभारी बीकेटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बरगदी नहर पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला था,जिसकी पहचान अवधेश शर्मा के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा,परिजनों की तहरीर व रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी

स्रोत: The Hindi Pioneer

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें