Savithri Sreedharan Passes Away: मलयालम इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस सावित्री श्रीधरन (Savithri Sreedharan) का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने आज यानी बुधवार को 85…
Savithri Sreedharan Passes Away: मलयालम इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस सावित्री श्रीधरन (Savithri Sreedharan) का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने आज यानी बुधवार को 85 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. वह काफी लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं. उनके निधन के बाद इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है. इसके साथ ही इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार और फैंस उनके निधन पर दुख जता रहे हैं. साथ ही उन्हें श्रद्धाजंलि भी रहे हैं. बता दें कि वह नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. उन्हें ये सम्मान साल 2018 में आई फिल्म 'सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया' (Sudani from Nigeria) में शानदार एक्टिंग के लिए मिला था
सावित्री श्रीधरन लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों को झेल रही थी, जिसके कारण वह लंबे समय पर बिस्तर पर थीं. आज उनकी घर पर ज्यादा हालत खराब हो गई थी. जिसके बाद उनका निधन हो गया. उन्होंने केरल के कोझिकोड (Kozhikode) के मंगावु में अपने घर पर आखिरी सांस ली. सावित्री श्रीधरन के निधन से पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री और रंगमंच जगत में शोक की लहर दौड़ गई है
सावित्री श्रीधरन मलयालम और रंगमंच की दुनिया में जाना-माना चेहरा थीं. उन्होंने अपने एक्टिंग की जर्नी महज 16 साल की उम्र में शुरू की थी. वह करीब दो दशक तक थिएटर से जुड़ी रहीं. इसके बाद उन्होंने पेशेवर रंगमंच की ओर कदम बढ़ाया. जहां उन्होंने खूब नाम और शौहरत कमाई. उनके करियर में अहम मोड़ तब आया जब उन्होंने प्रख्यात नाटककार के. टी. मोहम्मद के प्ले 'दीपास्तंभम महाश्चर्यम' में काम किया. इसके बाद उन्होंने कई शानदार प्ले किए और नाटक मंडलियों के साथ काम किया. उन्हें रंगमंच में अहम योगदान देने के लिए 'केरल संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार' से भी सम्मानित किया गया था
Rest in peace🕊️Your warmth and beautiful presence in Sudani from Nigeria will always be remembered✨#SavithriSreedharan pic.twitter.com/teFvPYiqus






टिप्पणियाँ 0