Nepal beat Afghanistan : नेपाल क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान क्रिकेटी को 5 विकेट से हराकर बड़ा उटलफेर कर दिया है. इस हार से अफगानिस्तान की टी…
Nepal beat Afghanistan : नेपाल क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान क्रिकेटी को 5 विकेट से हराकर बड़ा उटलफेर कर दिया है. इस हार से अफगानिस्तान की टीम की एशियन गेम्स से बाहर होने की नौबत आ गई है. नेपाल और अफगानिस्तान के बीच आज खेला गया एशियन गेम्स 2026 का ग्रुप स्टेज मैच काफी रोमांचक रहा. इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया
अफगानिस्तान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए इस अहम मुकाबले में 20 ओवर में 7 विकेट के नुकासान पर 102 रन बनाए हैं. नेपाल क्रिकेट टीम ने इस लक्ष्य को 17.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 103 रन बनाकर हासिल कर लिया और मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस जीत को एशियन गेम्स 2026 का सबसे बड़ा उटलफेर माना जा रहा है
RESULT | NEPAL WON BY 5 WICKETSNot the result we were hoping for, as Nepal take the game home by 5 wickets. 👍#AFGvNEP | #AsianGames2026 pic.twitter.com/4oBU7F7a4N
इस मैच में अफगानिस्तान से जीत के लिए मिले 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कुशल भुर्टेल और आसिफ शेख पारी की शुरुआत करने के लिए आए, लेकिन दोनों जल्दी ही पवेलियन लौट गए. भुर्टेल 0 और आसिफ 2 के निजी स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद संदीप जोरा ने पारी को मिलकर संभाला, उन्होंने 35 बॉल पर 3 चौके और 1 छक्के के साथ 34 रनों की पारी खेली, जो उनकी टीम की जीत में अहम साबित हुई
टीम के लिए कुशल मल्ला ने 9, कप्तान दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 15 और गुलशन झा ने 1 रन बनाए. टीम के लिए रोहित पौडेल ने नाबाद 33 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई. उनकी पारी में 4 चौके शमिल थे. अभी नेपाल के पास एक और मुकाबला बचा हुआ है, जो जापान क्रिकेट टीम से होने वाला है, अगर नेपाल उस मैच को जीत लेती है तो क्वार्टर फाइनल में जगह बना सकती है
NEPAL DEFEAT AFGHANISTAN IN THE ASIAN GAMES 2026. 🇳🇵 pic.twitter.com/4wgZSNyicS
इससे पहले नेपाल के स्पिनर ललित राजबंशी और कुशल भुर्टेल ने बॉल के साथ धमाल मचाया और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को एक के बाद एक पवेलियन की राह दिखाई.अफगानिस्तान की टीम के लिए फैसल खान अहमदजई और नजीबुल्लाह ज़दरान ने 30-30 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाया
INNINGS CHANGE! 🔁AfghanAbdalyan have posted 102/7 runs on the board in the first innings, with major contributions coming in from the bats of Faisal Khan Shinozada (30) and Najibullah Zadran (30). 👍#AfghanAbdalyan | #AFGvNEP | #AsianGames2026 pic.twitter.com/xKkCd8tvHD
नेपाल के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर ललित राजबंशी ने अफगानिस्तान के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. उन्होंने सबसे पहले हसन ईसाखिल को शून्य के स्कोर पर चलता कर दिया. इसके बाद ललित राजबंशी ने मोहम्मद अकरम को 2 रन के निजी स्कोर पर डगआउट भेज दिया. उन्होंने अपना तीसरा शिकार करीम जनत को बनाया. जनत सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. राजबंशी ने अब तक 3 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट हासिल कर लिए हैं
TOSS NEWS! 🚨Afghanistan won the toss and opted to bat first against Nepal. 👍#AfghanAbdalyan | #AFGvNEP | #AsianGames2026 pic.twitter.com/b65jubGcJu
नेपाल के कुशल भुर्तेल ने 4 ओवर में 21 रन देकर कुल 4 विकेट हासिल किए. उन्होंने अफगानिस्तान के फैसल खान अहमदज़ई और नजीबुल्लाह ज़ादरान को सबसे पहले 30-30 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद उन्होंने मोहम्मद इसहाक को 7 रन पर आउट किया. भुर्तेल ने अपना तीसरा विकेट कप्तान दरवेश रसूली को शून्य पर आउट कर लिया






टिप्पणियाँ 0