Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ
अन्य Breaking

नेपाल में फंसे यूपी के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन 1070 जारी, योगी सरकार अलर्ट

🕐 26 Aug 2026, 10:20 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
नेपाल में फंसे यूपी के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन 1070 जारी, योगी सरकार अलर्ट

राहत आयुक्त कार्यालय ने भारत और नेपाल दूतावासों से साधा संपर्क, परिजनों से तत्काल सूचना देने की अपील

लखनऊ । नेपाल में भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल में फंसे प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070 जारी किया है। सरकार ने नागरिकों की सुरक्षित वापसी और उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए राहत एवं बचाव व्यवस्था को सक्रिय कर दिया है।राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक नेपाल में यदि उत्तर प्रदेश का कोई नागरिक फंसा है या उसे किसी तरह की सहायता की जरूरत है, तो उसके परिजन तत्काल 1070 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय ने भारत और नेपाल के दूतावासों से संपर्क किया है। दोनों दूतावासों से कहा गया है कि नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों से जुड़ी जानकारी मिलने पर उसे तत्काल यूपी के राहत आयुक्त कार्यालय के साथ साझा किया जाए।इस व्यवस्था का उद्देश्य नेपाल में फंसे नागरिकों तक जल्द से जल्द सहायता पहुंचाना और जरूरत पड़ने पर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना है।

परिजनों से 1070 पर सूचना देने की अपील

सरकार ने नेपाल में फंसे अपने परिजनों को लेकर चिंतित लोगों से अपील की है कि वे बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1070 पर संपर्क करें।हेल्पलाइन के जरिए प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित नागरिकों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया की जाएगी।

महाराजगंज और कुशीनगर में बढ़ी सतर्कता

नेपाल में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों महाराजगंज और कुशीनगर में प्रशासन को अलर्ट किया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों जिलों के प्रशासन को स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर पर नजर

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन को गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।संभावित परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय स्तर पर जरूरी तैयारियां रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

योगी सरकार ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

नेपाल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिंता जताई है।सरकार का फोकस नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की जानकारी जुटाने, उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और सीमावर्ती जिलों में किसी भी संभावित स्थिति से निपटने की तैयारियों पर है।सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और जरूरत के अनुसार तत्काल राहत एवं बचाव कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें