26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ से नेपाल में मरने वालों का आंकड़ा दुनिया को पता है लेकिन जहां से ये सैलाब शुरू हुआ था उसकी असल हक़ीक़त दुनिया को क्यों नहीं पता है.
नेपाल-तिब्बत सीमा पर बीते बुधवार को अचानक आई बाढ़ में नेपाल में मौतों का आंकड़ा 1,000 को पार कर गया है जबकि तक़रीबन 4000 लोग लापता हैं
26 अगस्त बुधवार की सुबह जिस दिन अचानक बाढ़ आना शुरू हुई तो उसने सबसे पहले तिब्बत के इलाक़ों में भारी तबाही मचाई
इस दौरान तिब्बत के हिस्से में नेपाल की सीमा पर बॉर्डर चेकपॉइंट ग्यिरोन्ग पोर्ट पर भारी तबाही का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया. जहां पर लोगों को भागते देखा जा सकता है
इस सबके बावजूद चीनी प्रशासन ने तिब्बत में इस बाढ़ से सिर्फ़ 16 लोगों की मौत की पुष्टि की है
साथ ही उसका कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा में 546 लोग लापता हैं, जिनमें 261 विदेशी नागरिक शामिल हैं
वहीं, भारत के विदेश मंत्रालय ने 30 अगस्त 2026 की रात 9:30 बजे तक की स्थिति के आधार पर जारी अपडेट में बताया था कि क़रीब 500 भारतीय नागरिक अभी चीन की तरफ़ मौजूद हैं और सभी सुरक्षित हैं
हालांकि इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत संगठन का दावा है कि उसके सूत्रों का मानना है कि मरने वालों की संख्या काफ़ी ज़्यादा है, क्योंकि इस घटना में कम से कम 300 घर तबाह हुए हैं
तिब्बत में स्वतंत्र रूप से आंकड़ों की पुष्टि कर पाना काफ़ी मुश्किल है क्योंकि वहां विदेशी पत्रकारों को कड़ी पाबंदियों का सामना करना पड़ता है और बिना सरकारी अनुमति के वहां जाना मना है
पेशाब करने के बाद फिर से बूंद-बूंद टपकना, किस बीमारी के लक्षण और क्या है इलाज
सुप्रीम कोर्ट के एफ़आईआर रद्द करने के आदेश के बाद अभिजीत दीपके ने किससे मांगी माफ़ी
सिंधु जल संधि पर परमानेंट कोर्ट ऑफ़ आर्बिट्रेशन का पाकिस्तान के पक्ष में फ़ैसला, भारत पर क्या असर
मां ने की अपने तीन बच्चों की हत्या, क्या जूरी के सामने कोई वजह उन्हें दोषमुक्त साबित कर पाएगी
चीन की चेतावनी
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां
तिब्बत में ग्यिरोन्ग पोर्ट का वीडियो वायरल है जिसमें पूरी की पूरी इमारत ही बाढ़ के पानी में साफ़ हो जा रही है
बीबीसी ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की थी कि चीन में उस फ़ुटेज को सेंसर किया जा रहा है
तिब्बत के वीडियो को लेकर उठे सवालों के बीच चीन ने दावा किया था कि आपदा से जुड़ी जानकारी पारदर्शिता के साथ साझा की जा रही है
सोमवार को एक प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन से सेंसरशिप को लेकर सवाल किया गया था
इस पर उन्होंने कहा था कि राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किए गए हैं और उन्हें व्यवस्थित तरीक़े से आगे बढ़ाया जा रहा है
गुओ जियाकुन ने कहा था, "आपदा का इस्तेमाल करके चीन को जानबूझकर बदनाम करने या स्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की कोशिशों को जनता का समर्थन नहीं मिलेगा."
हालांकि इसके बावजूद भी चीन की ओर से लोगों के ख़िलाफ़ कथित तौर पर ग़लत जानकारियां फैलाने को लेकर कार्रवाई की गई है
चीन के पब्लिक सिक्योरिटी मंत्रालय के तहत आने वाले साइबर सिक्योरिटी प्रोटेक्शन ब्यूरो ने सोमवार को बताया था कि उसने 'ग़लत आपदा जानकारी' को लेकर 10 लोगों पर कार्रवाई की है
साथ ही ब्यूरो ने चेतावनी दी थी कि वे उन लोगों पर कार्रवाई करेगा जो 'आपदा को लेकर ग़लत जानकारी' देते हैं, जिससे जनता गुमराह हो सकती है
ब्यूरो ने बताया कि इन मामलों में ज़्यादातर तिब्बत में हुई मौतों के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट शामिल थीं, जिसमें यह दावा किया गया था कि हज़ारों लोग मारे गए हैं या आधिकारिक तौर पर बताए गए लोगों से ज़्यादा लोग लापता हैं
सिंगापुर न्यूज़ वेबसाइट सीएनए के मुताबिक़, ब्यूरो ने बताया कि सभी 10 लोगों को "एडमिनिस्ट्रेटिव पेनल्टी" की सज़ा दी गई है, लेकिन हर मामले में दी गई सज़ा के बारे में नहीं बताया गया और न ही उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की पहचान बताई गई जिन पर ये दावे किए गए थे
नेपाल की सुरंगों में फंसे 900 से अधिक लोगों को कैसे बचाने की कोशिशें हो रही हैं?31 अगस्त 2026
'मैं 10 सेकंड के अंतर से बची': नेपाल में बाढ़ की चपेट में आने से ऐसे बचे थे 900 स्कूली बच्चे30 अगस्त 2026
असल हालात क्या हैं
तिब्बत में बाढ़ से कितनी तबाही मची है इसका एक सटीक आंकलन अब तक सामने नहीं आया है. हालांकि कई तिब्बती संगठन भारी पैमाने पर तबाही के दावे कर रहे हैं
इंटरनेशनल कैंपेन फ़ॉर तिब्बत नामक संगठन का दावा है कि अचानक आई बाढ़ में कम से कम 300 घर तबाह हुए हैं
संगठन की अध्यक्ष टैंको ग्यात्सो ने द गार्डियन न्यूज़ वेबसाइट से कहा, "नेपाल में जो दिख रहा है, वही तिब्बत को लेकर दबा-छिपा हुआ है. चार गांव सेल, सेरचुंग, लाबी और रिज़ी सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां लगभग 300 घर तबाह हो गए हैं और कई लोग अभी भी लापता हैं."
उन्होंने द गार्डियन से कहा कि "ग्राउंड से हमें जो थोड़ी बहुत जानकारी मिल पाई है" उससे पता चलता है कि प्रभावित लोगों की संख्या चीनी अधिकारियों द्वारा बताई गई संख्या से "बहुत ज़्यादा" है
इंटरनेशनल कैंपेन फ़ॉर तिब्बत ग्रुप ने द गार्डियन को बताया है कि कई सूत्रों का कहना है कि ज़िंदा बचे हुए लोगों को ग्यिरोंग ले जाया गया है, जो बाढ़ से प्रभावित बॉर्डर क्रॉसिंग से लगभग 30 किलोमीटर दूर है
इस ग्रुप का दावा है कि इन लोगों को सख़्त निगरानी में रखा गया है और उनसे खुलकर बातचीत करने पर रोक है
हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए अहम क्यों है नेपाल29 अगस्त 2026
तिब्बत में बाढ़ से तबाही कितनी हुई है, जानिए वहाँ क्यों है इतनी ख़ामोशी 29 अगस्त 2026
चीन क्या जानकारी छिपा रहा है
ऐसा पहली बार नहीं है जब चीन की ओर से छन-छनकर जानकारी सामने आई हो
साल 2020 में कोविड-19 वायरस महामारी फैलने के बाद देखा गया था जब चीन ने बहुत कम जानकारी ही देश से बाहर आने दी थी
ग्यात्सो नेपाल-तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ को लेकर कहती हैं, "चीनी सरकार इसे ऐसे दिखाती है जैसे यह सिर्फ़ नेपाल में हो रहा है और बॉर्डर के इस पार कुछ नहीं हुआ है. किसी भी तरह के संकट को चीन ऐसे हैंडल करता है जैसे कोई संकट ही न हो."
बीजिंग में बीबीसी की चीन संवाददाता लॉरा बिकर का कहना है कि ग्यिरोंग पोर्ट के सीसीटीवी कैमरे की फ़ुटेज पूरी दुनिया में वायरल हुई लेकिन उसकी एक तस्वीर को ही चीन के सरकारी टीवी चैनलों ने अपने प्रसारण में दिखाया
वो बताती हैं, "चीन के बहुत ज़्यादा सेंसर वाले इंटरनेट पर पूरा वीडियो ढूंढना मुश्किल है. हालांकि, इस आपदा के अलग-अलग पहलुओं पर ऑनलाइन चर्चा चीन में हो रही है."
"लेकिन इससे भी ज़्यादा मुश्किल है उन ज़िंदा बचे लोगों का कोई सीधा ब्यौरा जो अचानक आई बाढ़ के बारे में बता रहे हों."
सालों से इस यात्रा का था इंतज़ार और नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पहुंचते ही मैसेज आना हो गए बंद28 अगस्त 2026
नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों के बारे में अब तक क्या जानकारी है?27 अगस्त 2026
लॉरा बिकर बताती हैं कि बाढ़ के बाद इस तरह के चीन के रवैया का यह मतलब नहीं है कि वो बेफिक्र है बल्कि वो बहुत चिंतित है
बिकर कहती हैं, "चीन के प्रीमियर ली कियांग को तुरंत उस इलाक़े में भेजा गया था. सामने आई फ़ुटेज में उन्हें मलबा हटाने का इंस्पेक्शन करते देखा गया था. किसी बड़ी आपदा के इतनी जल्दी बाद देश के दूसरे सबसे बड़े लीडर का यह एक बेहद दुर्लभ दौरा था."
"दुनिया को जो शांत प्रतिक्रिया दिख सकती है, उसकी वजह यह है कि शी जिनपिंग अपने देश के लिए जो एक चीज़ हमेशा बनाए रखना चाहते हैं, वो है- स्थिरता."
"कम्युनिस्ट पार्टी को डर होगा कि इस आपदा पर प्रतिक्रिया न देने से या इसे न रोक पाने की वजह से नाराज़गी बढ़ सकती है. इसके अलावा चीन को दुखद घटना के असर का एक बड़ी वजह में बदलने का डर भी लग सकता है, खासकर ऐसे समुदाय में जहां आस्था ने लंबे समय से केंद्रीय भूमिका निभाई है."
"हालांकि इस इलाके में लंबे समय से विरोध प्रदर्शन नहीं हुए हैं, लेकिन विदेशों में तिब्बती समूहों ने बढ़ते चीनी कंट्रोल पर चिंता जताई है, जैसे कि नया शिक्षा क़ानून, जिनके बारे में उनका कहना है कि इसका मक़सद मठों और बौद्ध धर्म की भूमिका को कमज़ोर करना है."





