Mushtaq khan Funeral: बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) का गुरुवार को शाम सात बजे निधन हो गया था. उन्होंने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिय…

Mushtaq khan Funeral: बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) का गुरुवार को शाम सात बजे निधन हो गया था. उन्होंने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर के निधन की जानकारी सबसे पहले कॉमेडियन सुनील पाल ने दी थी. उनके मुताबिक, मुश्ताक लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. उन्होंने 24 सितंबर को मुंबई के नानावती अस्पताल में आखिरी सांस ली. वहीं, आज शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा. उन्हें यारी रोड कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा

वेलकम, आशिकी और गदर जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर मुश्ताक खान लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे. मुश्ताक खान पर सनी देओल, अनुपम खेर और रजत बेदी समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने दिग्गजों ने दुख जताया. वहीं, राजपाल यादव ने बताया कि वे निधन से करीब 2 घंटे पहले ही उनसे मिले थे

मुश्ताक खान के करीबी ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे उनका निधन हुआ.उन्हें पांच साल पहले अपनी कैंसर की बीमारी के बारे में पता चला था और वे ठीक भी हो गए थे. लेकिन आठ दिन पहले कैंसर फिर से लौट आया और उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, यह उनका कैंसर का आखिरी स्टेज था

मुश्ताक खान की पत्नी का नाम सलमा खान और उनके तीन बच्चें हैं. जिनमें दो बेटे और एक बेटी है. उनके बड़े बेटे का नाम मोहम्मद अरशद खान, छोटे बेटे का नाम मोहसिन खान और बेटी का नाम सबा शेख है

मध्य प्रदेश में जन्मे मुश्ताक ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत थिएटर से की थी. उन्होंने साल 1980 में आई फिल्म अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है से फिल्मों में डेब्यू किया. उन्होंने चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. उन्होंने आशिकी, सड़क, साथी, हम हैं राही प्यार के, क्रांतिवीर, राजा, मेजर साब और मन जैसी फिल्मों से खूब तारीफें बटोरीं

उनका आशिकी में दर्जी रफू मास्टर और हम हैं राही प्यार के में भगवती प्रसाद मिश्रा का किरदार काफी पॉपुलर हुआ. इसेक बाद वह हेरा फेरी, मुझसे शादी करोगी, गदर, जोड़ी नं. 1 और राउडी राठौर जैसी फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीतते नजर आए. उन्हें 2007 की फिल्म वेलकम में मजनू भाई के साथी बल्लू के किरदार से कापी पॉपुलैरेटी मिली थी. इस फिल्म का उनका डायलॉग काफी वायरल हुआ है. उस आज भी मीम्स बनते हैं. इसके वह वेलकम बैक, स्त्री और स्त्री 2 जैसी फिल्मों में भी वे नजर आए थे

View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

राजपाल यादव ने मुश्ताक खान के निधन को लेकर कहा, 'आज दोपहर मैं मुश्ताक भाई से मिलने गया था, उनसे बात हुई, उन्होंने मुझे देखा, मुझसे हाथ भी मिलाया और वे हमारी सारी बातें सुन रहे थे और उन पर प्रतिक्रिया भी दे रहे थे. मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि जिस व्यक्ति से मैं सिर्फ़ दो घंटे पहले मिला था, जिससे मैंने हाथ मिलाया था, वह अब हमारे बीच नहीं रहे. हम सब ईश्वर के फ़ैसले के आगे सिर झुकाते हैं. मुश्ताक भाई हमेशा से एक पॉपुलर एक्टर रहे हैं, हैं और रहेंगे. बहुत भारी मन से, मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं

आज दोपहर में मैं मुश्ताक भाई से मिलने गया, उनसे बातें की, उन्होंने मुझे देखा, मुझसे हाथ भी मिलाया और हमारी सारी बातें वह सुन रहे थे और react भी कर रहे थे। मुझे तो अभी भी यकीन नहीं हो रहा की दो घंटे पहले मैं जिनसे मिला, जिनसे हाथ मिलाया, वो अब हमारे बीच नहीं है। ऊपर वाले के… pic.twitter.com/kmzMyiuVGo