Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

BREAKING: मुंबई से बड़ी खबर, लागबाग में गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत; 4 लोग घायल

🕐 20 Sep 2026, 12:40 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
BREAKING: मुंबई से बड़ी खबर, लागबाग में गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत; 4 लोग घायल

मुंबई के लालबाग इलाके में रविवार सुबह एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है, जहां गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई है

Mumbai News: मुंबई के लालबाग इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, जान गंवाने वालों में एक आठ साल की बच्ची भी शामिल है। यह हादसा तड़के करीब 2.20 बजे कालाचौकी स्थित दत्ताराम लाड मार्ग के पास हुआ है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है। वहीं इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

हादसे के समय बड़ी संख्या में मौजूद थे श्रद्धालु

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह की है जब लाल बाग में गणपति उत्सव के चलते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। इसके बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में झुलसे लोगों को दो अलग-अलग अस्पताल में भेजा गया

डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित किया

बताया जा रहा है कि आठ साल की बच्ची को अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक महिला ने भी गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ दिया

कैसे हुआ भयंकर हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसे से कुछ देर पहले घटनास्थल के पास सड़क पर भारी भीड़ जमा थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ में धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। इसी दौरान कुछ लोग अपना संतुलन खोकर एक अस्थायी स्टॉल पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि स्टॉल के संपर्क में आने के दौरान वहां मौजूद खुले बिजली के तार से लोगों को करंट लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे के वक्त मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं होने का दावा भी किया है

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीमें मौजूद है। हादसा कैसे हुआ, इन कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है

स्रोत: Republic Bharat

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें