मुंबई के कोस्टल रोड पर ब्रिज से नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW, 3 लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर

Mumbai MBW Accident: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ब्रिज से नीचे गिर गई. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार तड़के मुंबई के कोस्टल रोड पर हुआ. जहां एक तज़ रफ्तार BMW कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. कोस्टल रोड कंट्रोल रूम के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5:20 बजे लाला लाजपत राय कॉलेज के सामने, लाला कॉलेज के पास हुआ
पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी, तभी लाला लाजपत राय कॉलेज के सामने कार ब्रिज से नीचे गिरकर हादसे का शिकार हो गई. पुलिस का कहना है कि कार में सवार चारों लोगों को तुरंत पास के नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया गया. मृतकों की पहचान शनाय गज्जल (21), धैर्य सेठ (17) और लगभग 25 साल के एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है, जिसे अस्पताल में मृत घोषित किया गया. अधिकारी ने बताया कि लगभग 20 साल के एक अन्य अज्ञात युवक को को अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Visuals from the spot following a fatal accident on the Coastal Road near Lotus Jetty. According to the BMC, an overspeeding BMW heading towards Haji Ali from Marine Drive crashed, leaving three dead and one critically injured. pic.twitter.com/Oj8MSiKH9n
बता दें कि मुंबई कोस्टल रोड 10.58 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड कॉरिडोर है जो दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव को बांद्रा-वर्ली सी लिंक के वर्ली छोर से जोड़ता है. इस हादसे पर मुंबई BJP अध्यक्ष और विधायक अमित साटम ने कहा, "यह बहुत दुखद घटना है और हम दिवंगत आत्माओं की शांति और पूरे परिवार को हिम्मत मिलने की प्रार्थना करते हैं."
Mumbai, Maharashtra: On BMW over speeding incident, Mumbai BJP president and MLA Amit Satam says, "This is a very unfortunate incident, and we pray for the peace of the departed soul and for strength for the entire family." pic.twitter.com/iLRYvDtjaS
बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से पांच किलोमीटर दूर महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश राज्य राजमार्ग पर नागरा गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हुई थी, जबकि सात लोग घायल हुए थे. उनमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. यह घटना तब हुई जब दोपहर 12:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक की पिकअप ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की अस्पताल में गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई थी. पीड़ित मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के मजदूर थे जो काम के सिलसिले में हैदराबाद जा रहे थे
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की किरनापुर और लांजी तहसील के अलग-अलग गांवों के मजदूर अपने परिवारों के साथ काम के लिए बोलेरो गाड़ी (नंबर MP-15 T 3495) से तेलंगाना (हैदराबाद) जा रहे थे. रात करीब 11:30 बजे, जब उनकी गाड़ी गोंदिया शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूर नागरा के पास पहुंची, तो सामने से (बालाघाट से गोंदिया रोड पर) बहुत तेज रफ़्तार और लापरवाही से आ रहे एक ट्रक ने बोलेरो को सीधे टक्कर मार दी
स्रोत: NewsNationTV
