मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय गुरु सहाय लाल जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

राज्य/17 मिनट पहले/टीम मेवरिक
पटना, अगस्त 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय स्मारक कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और किसान नेता स्वर्गीय गुरु सहाय लाल जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया
इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े, जिलाधिकारी कुन्दन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय गुरु सहाय लाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन, भक्ति कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत समेत कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये.
आप यह भी पढ़ सकते हैं
राज्य/20 मिनट पहले
शहीद दिवस पर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि
पटना, अगस्त 2026: शहीद दिवस के अवसर पर सात अमर आजादी के सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी.
राज्य/23 मिनट पहले
स्रोत: Maverick News30
