Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

MrBeast ने कहा ‘जय श्रीराम’, रणबीर कपूर ने समझाई भगवान राम की महिमा, ‘रामायण’ इवेंट का वीडियो वायरल -

🕐 27 Sep 2026, 02:10 pm• 3 min padho • Chugal Khor News
MrBeast ने कहा ‘जय श्रीराम’, रणबीर कपूर ने समझाई भगवान राम की महिमा, ‘रामायण’ इवेंट का वीडियो वायरल -

मुंबई: मशहूर अमेरिकी यूट्यूबर MrBeast इन दिनों भारत में हैं और उनकी मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। MrBeast रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा बनने के लिए मुंबई पहुंचे हैं। 26 सितंबर को आयोजित एक खास इवेंट में उन्होंने रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी के साथ मंच साझा किया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में एक पैपराजी को MrBeast से ‘जय श्री राम’ कहते हुए सुना जा सकता है। शुरुआत में MrBeast कुछ पल के लिए असमंजस में नजर आते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि कैसे प्रतिक्रिया दें।इसी दौरान उनके पास खड़े रणबीर कपूर उन्हें इशारे से ‘जय श्रीराम’ बोलने के लिए कहते हैं। रणबीर की बात समझने के बाद MrBeast उत्साह के साथ ‘जय श्रीराम’ कहते हैं। उनके ऐसा कहते ही वहां मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिलता है।इस छोटे से पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और फैंस इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इवेंट के दौरान रणबीर कपूर MrBeast को भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताते हुए भी नजर आए।रणबीर ने बताया कि भगवान राम का जन्म एक राजकुमार के रूप में हुआ था और उनके पास जीवन की सभी सुविधाएं थीं। लेकिन पिता के वचन और अपने कर्तव्य को पूरा करने के लिए उन्होंने राजसी सुख-सुविधाओं का त्याग किया।रणबीर ने कहा कि भगवान राम को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ माना जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म के जरिए MrBeast को भारतीय संस्कृति, इतिहास और रामायण की महान गाथा को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसके स्टारकास्ट और भव्य स्तर को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।फिल्म के पहले ट्रेलर में रणबीर कपूर को भगवान राम, साई पल्लवी को माता सीता और यश को रावण के किरदार में दिखाया गया है। फिल्म में बड़े पैमाने पर विजुअल इफेक्ट्स और भव्य प्रस्तुति देखने को मिलने की उम्मीद है।

‘रामायण’ को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के पहले पार्ट को दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में लाने की तैयारी है, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा।फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल भगवान हनुमान और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका में दिखाई देंगी।MrBeast के साथ हुए इस प्रमोशनल इवेंट ने ‘रामायण’ की चर्चा को एक बार फिर तेज कर दिया है। अब फिल्म के पहले पार्ट की रिलीज को लेकर दर्शकों की नजरें बनी हुई हैं।

रश्मि सिंह एक अनुभवी पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता, न्यूज़ रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है और अपने पत्रकारिता करियर में कई बड़े मीडिया संस्थानों और न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया है।राजनीति, जनसरोकार, उत्तर प्रदेश की सियासत और समसामयिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है। खबरों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है। डिजिटल पत्रकारिता के बदलते दौर में रश्मि सिंह का प्रयास है कि पाठकों तक तेज, विश्वसनीय और आसान भाषा में तथ्य आधारित खबरें पहुंचें।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें