एमबीयू और PW Skills की यह साझेदारी अकादमिक ज्ञान, वैश्विक अनुभव, उद्योग से जुड़ाव, Practical Skills और करियर तैयारी को एक साथ जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
एमबीयू और PW Skills की यह साझेदारी अकादमिक ज्ञान, वैश्विक अनुभव, उद्योग से जुड़ाव, Practical Skills और करियर तैयारी को एक साथ जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है
इनिशिएटिव
मोहन बाबू यूनिवर्सिटी (MBU) ने Physics Wallah (PW) के साथ साझेदारी की है, जिसका उद्देश्य अकादमिक शिक्षा और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच संबंध को मजबूत करना है। इस पहल के तहत छात्रों को व्यावहारिक कौशल विकसित करने, उद्योग जगत का अनुभव प्राप्त करने और बदलते कार्यक्षेत्र की जरूरतों के लिए तैयार होने के अवसर मिलेंगे। इस समझौता ज्ञापन (MoU) पर तिरुपति स्थित एमबीयू परिसर में मोहन बाबू यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. एम. मोहन बाबू अलख पांडे की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और छात्र भी मौजूद रहे
आज Employer ऐसे स्नातकों की तलाश कर रहे हैं, जिनके पास मजबूत अकादमिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक क्षमताएं, तकनीकी दक्षता और कार्यस्थल से जुड़े कौशल भी हों। Human Capital for Viksit Bharat रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत में युवाओं की रोजगार-योग्यता 54.8% रही। वहीं, World Economic Forum’s Future of Jobs Report 2025 ने Analytical Thinking, Adaptive Capacity, तकनीकी साक्षरता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिग डेटा को भविष्य के कार्यक्षेत्र को आकार देने वाले प्रमुख कौशलों में शामिल किया है
अकादमिक यात्रा में उद्योग – आधारित स्किल सीखने पर जोर
इस साझेदारी के तहत एमबीयू के छात्रों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार किए गए शिक्षण कार्यक्रमों तक पहुंच मिलेगी। इसमें व्यावहारिक प्रशिक्षण, प्रोजेक्ट्स, आधुनिक तकनीकों और उपकरणों से परिचय के साथ उद्योग विशेषज्ञों द्वारा संचालित सत्र शामिल होंगे। छात्रों को सॉफ्ट स्किल्स, एप्टीट्यूड, Subject-Matter Knowledge, Role-Specific Skills और इंटरव्यू की तैयारी के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल की प्रमुख विशेषता दो-शिक्षक मार्गदर्शन मॉडल है। इसके तहत उद्योग विशेषज्ञ छात्रों को व्यावहारिक अनुभव और कार्यस्थल से जुड़ी जानकारी देंगे, जबकि एमबीयू के फैकल्टी मेंटर्स उनकी अकादमिक और कौशल विकास यात्रा में मार्गदर्शन करेंगे
यह कार्यक्रम तीन सेमेस्टर में संचालित किया जाएगा, जिससे छात्र अपनी नियमित पढ़ाई के साथ-साथ चरणबद्ध तरीके से अपनी क्षमताओं का विकास कर सकेंगे। छात्रों को डेटा एनालिटिक्स एवं डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग, फुल स्टैक डेवलपमेंट और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में उद्योग-उन्मुख सीखने के अवसर मिलेंगे
एमबीयू के अकादमिक और वैश्विक इकोसिस्टम को मजबूती
यह साझेदारी शिक्षा को उद्योग, उभरती तकनीकों और वैश्विक अकादमिक अवसरों से जोड़ने के एमबीयू के प्रयासों को आगे बढ़ाती है। 34 वर्षों की शैक्षणिक विरासत, 108 से अधिक कार्यक्रमों और 18,000 से अधिक छात्रों के साथ एमबीयू ने इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटिंग, मैनेजमेंट, कॉमर्स, लिबरल आर्ट्स एवं साइंसेज, फार्मास्यूटिकल साइंसेज, हेल्थ साइंसेज, एग्रीकल्चर और नर्सिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अकादमिक इकोसिस्टम विकसित किया है
विश्वविद्यालय NAAC A+ मान्यता प्राप्त है और इसे QS I-GAUGE Diamond रेटिंग भी मिली है। इसके तकनीक-केंद्रित कार्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग, AI एवं डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और DevOps जैसे क्षेत्र शामिल हैं।एमबीयू ने Penn State University के साथ Joint Degree Programme और जर्मनी की RWTH Aachen University के साथ वैश्विक अकादमिक सहयोग जैसी पहलों के माध्यम से अपनी अंतरराष्ट्रीय अकादमिक पहुंच का भी विस्तार किया है। ये सहयोग छात्रों को वैश्विक शैक्षणिक वातावरण और अंतरराष्ट्रीय अनुभव से जोड़ने में मदद करते हैं
विश्वविद्यालय Experiential Learning और Industry-Based Education को बढ़ावा देने के लिए Top Gun Programme, Continuous Evaluation Program for Placement Readiness, Training for English Proficiency और विभिन्न कौशल-विकास पहलों पर भी काम कर रहा है
साझेदारी पर विश्वविद्यालय और PhysicsWallah का साझा बयान
मोहन बाबू यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर विष्णु मांचू ने कहा कि छात्रों को मजबूत बुनियादी ज्ञान के साथ वास्तविक उद्योग अनुभव और भरोसेमंद मार्गदर्शन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि PW Skills के साथ यह सहयोग छात्रों को AI, डेटा और डिजिटल जैसे भविष्य के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आवश्यक कौशल विकसित करने में मदद करेगा
मोहन बाबू यूनिवर्सिटी के ट्रस्टी विनय माहेश्वरी ने कहा कि रोजगार-योग्यता अंतिम सेमेस्टर में नहीं, बल्कि सीखने, अभ्यास और मार्गदर्शन के निरंतर मेल से विकसित होती है। दो-शिक्षक मॉडल के तहत उद्योग विशेषज्ञ और फैकल्टी मेंटर्स तीन सेमेस्टर तक छात्रों के साथ मिलकर काम करेंगे।Physics Wallah के को-फाउंडर और CEO अलख पांडे ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को मजबूत शैक्षणिक आधार देता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास और लगातार सीखते रहने की क्षमता भी जरूरी है। इस साझेदारी के माध्यम से छात्रों को कॉलेज में रहते हुए ही उद्योग अनुभव और व्यावहारिक शिक्षा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है
एमबीयू और PW Skills की यह साझेदारी अकादमिक ज्ञान, वैश्विक अनुभव, उद्योग से जुड़ाव, Practical Skills और करियर तैयारी को एक साथ जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है





टिप्पणियाँ 0