Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

PM मोदी की

🕐 20 Sep 2026, 05:50 pm• 3 min padho • Chugal Khor News
PM मोदी की

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई कथित टिप्पणियों की भाजपा नेताओं ने कड़ी आलोचना की है। बीजेपी ने इसे असभ्य संस्कृति को बढ़ावा देना और दिवंगत मां का अपमान बताया

शनिवार, 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कड़ी आलोचना की है और तीखा प्रहार किया है

बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा लोकसभा में विपक्ष के लीडर (LoP) को भारतीय संस्कृति , इतिहास और परंपराओं में मां की अहमियत को समझना चाहिए। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा बच्चों के सामने एक मिमिक्री वाले ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के सामने मां के नाम की खिल्ली उड़ाकर चला गया, यह कतई बर्दाश्त नहीं

राहुल गांधी को भारतीय संस्कृति में मां का महत्व पता होना चाहिए-बृजभूषण सिंह

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व MP बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा 'लोकसभा में विपक्ष के लीडर (LoP) को भारतीय संस्कृति , इतिहास और परंपराओं में मां की अहमियत को समझना चाहिए।'

आगे उन्होंने कहा '"यह राहुल जी की बदकिस्मती है। अगर मैं वहां होता या मेरे कार्यक्रम में किसी की भी मां के बारे में ऐसी टिप्पणी की जाती, सिर्फ मोदी जी की मां ही नहीं, बल्कि किसी की भी मां के बारे में - तो मैं उसे रोकने की कोशिश करता और अफसोस जाहिर करता।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर राहुल जी के सामने, उनके मंच पर देश के लोगों की मां का अपमान हो रहा हो और वह भी ऐसी मां का जो अब इस दुनिया में नहीं हैं , तो उस पर राहुल जी का हंसना दुर्भाग्यपूर्ण है।"

कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथों

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा '"हमारे यहां मां का स्थान सर्वोच्च है। भगवान से पहले मां के चरण स्पर्श करना चाहिए क्योंकि भगवान भी मां की कोख से जन्म लेते हैं। यदि कोई मां का अपमान करे, मां की खिल्ली उड़ाए तो इसे बर्दाश्त करना चाहिए क्या

आगे उन्होंने कहा 'कल सरेआम बच्चों के सामने एक मिमिक्री वाले ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के सामने मां के नाम की खिल्ली उड़ाकर चला गया, किसी की भी मां हो मां तो मां होती है।"

'ना संस्कार जानते हैं और ना ही मर्यादा सीखा-CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा 'जिनमें संस्कार नहीं हैं और जो भारत और भारतीयता का अपमान करने को ही अपने जीवन का एकमात्र लक्ष्य मानते हैं, उनसे 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना को समझने की उम्मीद करना बेकार है; मुझे लगता है कि देश को उनसे कोई भी उम्मीद करना छोड़ देना चाहिए

ये लोग पदभ्रष्ट लोग हैं, जो हर वो काम करते हैं जो भारत को बदनाम कर सके, भारत की गरिमा को बर्बाद कर सके और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा सके।'

ये भी पढ़ें: 'सपा सरकार में अलग तरह की गुंडागर्दी थी': ओवैसी का अखिलेश पर तीखा हमला, यूपी सरकार को भी घेरा

स्रोत: Republic Bharat

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें