भारतीय जनता पार्टी ने 2026 में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश की स्नातक व शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम जारी…

भारतीय जनता पार्टी ने 2026 में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश की स्नातक व शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं. पार्टी ने बिहार की चार और उत्तर प्रदेश की छह सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं

बिहार में बीजेपी ने पटना शिक्षक सीट से नवल किशोर यादव को फिर से उम्मीदवार बनाया है. कोसी स्नातक सीट से डॉ. एनके यादव को टिकट दिया गया है. वहीं दरभंगा स्नातक सीट से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह बीजेपी के प्रत्याशी होंगे. पार्टी के इन उम्मीदवारों के नामों के साथ बिहार की स्नातक और शिक्षक सीटों पर चुनावी तस्वीर अब और स्पष्ट हो गई है

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने छह विधान परिषद सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है. वाराणसी स्नातक सीट से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से अशोक कुमार राठौर को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा वाराणसी शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक सीट से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी को टिकट दिया गया है

विधान परिषद की इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता मतदान करते हैं. चुनाव आयोग ने 2026 में बिहार की आठ और उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों सहित कई राज्यों की सीटों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है।बिहार में जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है, उनमें चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर चुनाव होना है

ये भी पढे़ं: 'विकसित भारत 2047' के लिए 600 मिलियन टन स्टील उत्पादन क्षमता का लक्ष्य, जल्द आएगी नई राष्ट्रीय इस्पात नीति: सचिव

बीजेपी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:बिहारपटना शिक्षक — नवल किशोर यादवकोसी स्नातक — डॉ. एनके यादवदरभंगा स्नातक — सर्वेश कुमारतिरहुत शिक्षक — नरेंद्र प्रसाद सिंह

वाराणसी स्नातक — केदार नाथ सिंहमेरठ स्नातक — दिनेश गोयलइलाहाबाद-झांसी स्नातक — अशोक कुमार राठौरवाराणसी शिक्षक — डॉ. प्रमोद मिश्राआगरा शिक्षक — इंजीनियर हरि किशोर तिवारीगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक — ध्रुव त्रिपाठी