Bhuvan Bam Joke on Amitabh Bachchan-Rekha: कॉमेडियन और एक्टर भुवन बाम (Bhuvan Bam) इन दिनों अपनी सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' (The Revolutionaries) का प्रमोशन करते…

Bhuvan Bam Joke on Amitabh Bachchan-Rekha: कॉमेडियन और एक्टर भुवन बाम (Bhuvan Bam) इन दिनों अपनी सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' (The Revolutionaries) का प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें भुवन बाम ने प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी रास बिहारी बोस का किरदार निभाया है. लोग उन्हें इस किरदार में देखकर खूब पसंद कर रहे हैं. भुवन सीरीज की रिलीज के बाद भी इसका जगह-जगह प्रमोशन करते हुए नजर आए. उन्होंने अपनी यह सीरीज सलमान खान को भी दिखाई थी. जिसकी सलमान खान ने तारीफ की थी. भुवन अपनी सीरीज के साथ-साथ समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट 2 को लेकर भी चर्चा में हैं. जहां पर वह अमिताभ बच्चन और रेखा पर जोक मारते हुए नजर आए थे. आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर उनके इस जोक की इतनी चर्चा क्यों हो रही है

दरअसल, समय के इंडियाज गॉट लेंटेट 2 के लेटेस्ट एपिसोड में भुवन बाम, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, मुकेश छाबड़ा और कौस्तुभ अग्रवाल पैनलिस्ट के तौर पर शो में शामिल हुए. शो में हर बार की तरह इस बार भी पैनलिस्ट का बेबाक और फन अंदाज देखने को मिला. हालांकि, सोशल मीडिया पर भुवन और मुकेश छाबड़ा की उन्हें दी गई वॉर्निंग की चर्चा उस समय होने लगी जब उन्होंने अमिताभ और रेखा पर जोक मारा. दरअसल, मंच पर प्रतीक भारद्वाज नाम का एक कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन के गेटअप में अपना परफॉर्मेंस कर रहा था. उन्होंने दिग्गज एक्टर की आवाज, हाव-भाव और अंदाज की नकल करने की कोशिश की. उनके टैलेंट ने दर्शकों और पैनल, दोनों को काफी प्रभावित किया, लेकिन भुवन ने अपना कॉमेडी टैलेंट दिखाते हुए इस पर जोक मार दिया

प्रतीक का एक्ट देखने के बाद भुवन ने उनसे पूछा, 'क्या तुम्हारे टैलेंट की कोई 'रेखा' (सीमा) है?' बता दें कि यह वन-लाइनर अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच कई सालों से सुनने को मिलती आ रही है. उनका इशारा कथित तौर पर अमिताभ और रेखा के अफेयर पर था. हालांकि, जब भुवन ने जोक मारा तो वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे. लेकिन, इस जोक लेकर चर्चा तब और बढ़ गई. जब पैनल में मौजूद कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भुवन बाम को एक तरह की वॉर्निंग देते हुए नजर आए. उन्होंने भुवन से अभिताभ और रेखा के जोक लेकर कहा, 'बेटा तेरा अभी करियर शुरू हुआ है.' जिसके बाद भुवन ने जवाब दिया, 'वह इंडिपेंडेंट भी सही हैं.'

Damn Bhuvan Bam cooked Mukesh Chhabra in Samay Raina's Latent show Mukesh tried to scare BB for cracking a joke on Amitabh Bachchan and Rekha thing. Kunal Chhabra said son you have just started your film making career Bhuvan: I am enough alone. Proper Raghav Juyal vibe💀 pic.twitter.com/69cMTIaXiq

मुकेश छाबड़ा की वॉर्निंग का भुवन बाम ने जिस अंदाज में उन्हे जवाब दिया है, उसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. कई एक्टर के फैंस का मानना है कि उन्होंने इस सिचुएशन में जिस तरह का जवाब दिया है वह बहुत ही हिम्मत वाला है. वरना कई लोग तो तुरंत छोटे से मजाक के लिए भी सॉरी बोल देते हैं. लेकिन भुवन ने ऐसा नहीं किया बल्कि उसका दो टूट जवाब दिया

भुवन बाम की 'द रेवोल्यूशनरीज' (The Revolutionaries) सीरीज अमेज़न प्राइम वीडियो पर 11 सितंबर रिलीज़ हो चुकी है. यह एक ऐतिहासिक एक्शन थ्रिलर सीरीज़ है, यह सीरीज संजीव सान्याल की किताब पर बेस्ड है और इसका डायरेक्शन निखिल आडवाणी ने किया है.सीरीज की कहानी की बात करें तो यह साल 1912 के इर्द-गिर्द भारत की आज़ादी के उन गुमनाम युवा क्रांतिकारियों की कहानी दिखाती है, जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी. इसमें भुवन बाम ने रास बिहारी बोस का किरदार निभाया है. वहीं, रोहित सराफ (शचींद्रनाथ सान्याल), गुरफतेह पीरजादा (बाघा जतिन) और प्रतिभा रांटा (प्रतिभा लाहिड़ी) रोल में दिखाई दे रहे है