Gullu Revealed Truth About His Marriage: रियलिटी शो के मंच पर कंटेस्टेंट्स चाहकर भी अपनी सच्चाई नहीं छिपा सकते. एक दिन उनका असली सच बाहर आ ही जाता है. इन दिनों…

Gullu Revealed Truth About His Marriage: रियलिटी शो के मंच पर कंटेस्टेंट्स चाहकर भी अपनी सच्चाई नहीं छिपा सकते. एक दिन उनका असली सच बाहर आ ही जाता है. इन दिनों 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के घर में भी एक बड़ा राज खुलता नजर आ रहा है. शो के 'चॉकलेटी बॉय' और 'रोडीज' फेम कुशाल तंवर (kushal tanwar) उर्फ गुल्लू का असली चेहरा महज दूसरे हफ्ते में ही बेनकाब हो गया है

खुद को एकदम सिंगल, बेपरवाह और नए रिश्तों की तलाश करने वाला बैचलर बताकर घर में कदम रखने वाले गुल्लू का एक ऐसा झूठ सामने आया है, जिसने दर्शकों और उनके फैंस को हैरान कर दिया है. शो में एंट्री करने से पहले कई बार इंटरनेट पर अपनी शादी की वायरल तस्वीरों को 'फर्जी' और 'पब्लिसिटी स्टंट' बताने वाले गुल्लू ने आखिरकार कैमरे के सामने यह मान लिया है कि वे न सिर्फ शादीशुदा थे, बल्कि साल 2024 में उनका बाकायदा तलाक भी हो चुका है

कुछ समय पहले जब इंटरनेट पर शेरवानी और सेहरे में कुशाल की शादी की तस्वीरें वायरल हुई थीं, तब उन्होंने मीडिया और कई बड़े इंटरव्यूज में सफाई दी थी कि ये तस्वीरें पूरी तरह झूठी हैं. उन्होंने दावा किया था कि ये किसी प्रोजेक्ट या ऐ़ड का हिस्सा थीं और उनका शादी से कोई लेना-देना नहीं है. इसके अलावा, डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला X6' में भी उन्होंने खुद को पूरी तरह अनमैरिड और सिंगल बताया था

इसी इमेज के सहारे उन्होंने कायरा अनू के साथ लव-एंगल बनाकर शो की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी. 'बिग बॉस 20' के घर में भी उनकी एंट्री इसी 'लवरबॉय' और 'सिंगल' वाली इमेज के साथ हुई थी, जहां वे लगातार लड़कियों से फ्लर्ट करते नजर आ रहे थे. वहीं, इन दिनों गुल्लू कंटेस्टेंट लव और कनिका मान के साथ लव एंगल बनाने की कोशिश में है. लेकिन हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट काजी तौकीर के साथ हुई बातचीत में उनके सारे झूठों की पोल खुल गई

View this post on Instagram A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

शो के दौरान काजी तौकीर से बात करते हुए गुल्लू ने आखिरकार सच स्वीकार कर लिया. उन्होंने बताया कि उनका कोई मामूली ब्रेकअप नहीं हुआ था, बल्कि उनका कानूनी रूप से तलाक हुआ था. गुल्लूके मुताबिक, परिवार के भारी दबाव के कारण उन्हें यह शादी करनी पड़ी थी, जो महज चार से पांच महीने ही टिक पाई. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जब वे गोवा में 'रोडीज' की शूटिंग कर रहे थे, तब उनकी शादी की ये तस्वीरें लीक हो गई थीं

उस वक्त अपने रियलिटी शो के करियर और फैंस के बीच अपनी 'सिंगल' वाली इमेज को बचाने के लिए उन्होंने जनता के सामने सफेद झूठ बोला था. अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या डेटिंग शोज जीतने और बिग बॉस में फायदा उठाने के लिए शादी और तलाक के सच को जानबूझकर छिपाया गया था

View this post on Instagram A post shared by Tcx.official (@tcx.official)

काजी तौकीर के साथ लंबी बातचीत में गुल्लू ने अपनी टूटी हुई शादी के पीछे की वजहों का भी खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनके यहां लड़कों पर बहुत कम उम्र में ही शादी करने का भारी पारिवारिक दबाव होता है. उस वक्त वे प्रोफेशनल तौर पर शादी की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन परिवार की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा

शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया, जिससे उनके परिवार वाले काफी नाराज थे. हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद जब रिश्ता नहीं बचा और परिवार से बगावत जैसे हालात बन गए, तो आखिरकार साल 2024 में इस शादी खत्म हो गई

कुशाल तंवर का यह दोहरा रवैया सिर्फ उनकी पर्सनल लाइफ तक सीमित नहीं है, बल्कि 'बिग बॉस' के घर के अंदर उनके गेम में भी साफ दिखाई दे रहा है. हाल ही में जब अमन गांधी और यंग डीएसए के बीच लाइफलाइन को लेकर एक भयंकर झगड़ा हुआ, तो गुल्लू ने बिना किसी पछतावे के यह बात स्वीकार की थी कि उन्होंने ही इस आग में घी डालने का काम किया है और उन्हें इसका बिल्कुल भी अफसोस नहीं है. कुशाल का यह चालाकी भरा गेम अब दर्शकों की पकड़ में आ चुका है

View this post on Instagram A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

यह भी देखें- बिग बॉस में फूट-फूटकर रोईं कनिका मान, एक्ट्रेस का प्यार से उठा भरोसा, गुल्लू से बनाएंगी दूरी