पूर्वोत्तर राज्य मेघालय की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. दरअसल, राज्य की क्षेत्रीय पार्टी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) में भारी टूट हुई है. यह…
पूर्वोत्तर राज्य मेघालय की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. दरअसल, राज्य की क्षेत्रीय पार्टी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) में भारी टूट हुई है. यहां पार्टी के 12 में से 8 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है. ये विधायक नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए हैं
मेघालय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खलीहरियात क्षेत्र से विधायक क्यिरमेन श्याला के नेतृत्व में UDP के इन विधायकों ने पहले भाजपा नेतृत्व से मुलाकात की है. बताया जा रहा है कि इसके बाद ये सभी विधायक दिल्ली पहुंचे जहां इन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीधी बातचीत की है. इसी मुलाकात के बाद विधायकों ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लगभग पक्का कर लिया गया था
#WATCH | Delhi: CLP Leader Manipur, Keisham Meghachandra Singh says, "Incidents of killings have been happening now and then. The killing of a young Liangmai is part of the continued process in Manipur. I strongly condemn this. Govt is not doing anything...Naga lives matter. Kuki… pic.twitter.com/ZHVHxKFJEO
सूत्रों के मुताबिक विधायक अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ हुई बैठकों में विधायकों की कुछ लंबे समय से चली आ रही मांगों पर सहमति बनी है. इनमें कोयला खनन को कानूनी दायरे में लाने और खासी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने जैसी अहम मांगें शामिल हैं. बताया जा रहा है कि बीजेपी हाईकमान की तरफ से मेघालय के विधायकों को ये भरोसा दिलाया गया है कि 2028 के अगले विधानसभा चुनाव से पहले इन मांगों पर ठोस कार्रवाई की जाएगी
1. लखमेन रिम्बुई अमलारेम2. पायस मारवेन रानीकोर3. किर्मेन श्याला खलीहरियात4. मायरालबॉर्न सिएम नोंगपोह5. मैथ्यू बियॉन्डस्टार कुर्बाहमावफलांग6. ओलन सिंग सुइन मावसिनराम7. बालाजीड कुपार सिनरेम शेला8. सिनशर लिंगडोह थबाह सोहियॉन्ग
जानकारी के अनुसार इस टूट के शुरुआती संकेत उसी समय मिल गए थे जब UDP के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता डॉ. जेमिनो मावथोह 12 सितंबर को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए थे. उनके इस कदम को अब पार्टी में बड़े पैमाने पर हो रही टूट की शुरुआत माना जा रहा है. अब UDP के जो विधायक बीजेपी में शामिल हो रहे हैं उससे आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान है
VIDEO | Delhi: Eight MLAs from Meghalaya officially join BJP in the presence of Union Minister Kiren Rijiju and BJP spokesperson Sambit Patra.The eight MLAs while joined the Bharatiya Janata Party are Lahkmen Rymbui, Pius Marwein, Kyrmen Shylla, Mayralborn Syiem, Matthew… pic.twitter.com/BEWQI8CAaA
राजनीतिक जानकारों की मानें तो UDP मेघालय की सत्तारूढ़ 'मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस' यानी MDA गठबंधन का दूसरा सबसे बड़ा घटक दल है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) कर रही है. मौजूदा 60 सदस्यीय विधानसभा में UDP के पास कुल 12 विधायक हैं. अगर इनमें से 8 विधायक भाजपा में चले जाते हैं तो यह पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका माना जाएगा
फिलहाल मेघालय विधानसभा में विपक्ष के तौर पर तृणमूल कांग्रेस के पांच और 'वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी' (VPP) के चार विधायक मौजूद हैं. ऐसे में अगर UDP के 8 विधायक भाजपा में शामिल होते हैं तो राज्य विधानसभा की सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है और भाजपा राज्य में एक मजबूत ताकत के तौर पर उभर सकती है
#WATCH | Delhi: At a press conference, Union Minister of Parliamentary Affairs, Kiren Rijiju, says, "... We welcome eight elected members of the assembly, MLAs of Meghalaya, into the BJP family. They earlier belonged to UDP, a very prominent regional party. Looking at the… pic.twitter.com/3QxnSJm5cZ
सूत्रों के मुताबिक इस पूरी प्रक्रिया के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू भी मौजूद रहे हैं. पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा के लिए संगठन और गठबंधन प्रबंधन में रीजीजू की भूमिका हमेशा से अहम रही है, ऐसे में उनकी मौजूदगी इस पूरे घटनाक्रम को और गंभीरता से देखे जाने का संकेत देती है
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह टूट अचानक नहीं हुई है. कोयला खनन को लेकर राज्य में लंबे समय से स्थानीय स्तर पर असंतोष रहा है और खासी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने की मांग भी काफी पुरानी है. जब क्षेत्रीय पार्टी इन मुद्दों पर केंद्र से तुरंत राहत नहीं दिला पाई तो नेताओं ने सीधे केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत का रास्ता अपनाया जो अब पार्टी बदलने तक जा पहुंचा है
UP चुनाव में सपा-कांग्रेस का गठबंधन टूटेगा? सपा के इस नेता ने दिया बड़ा बयान
Explainer: बुर्का-नकाब बैन या हिजाब भी OUT? मेलोनी के ऐलान से मचा बवाल, इन देशों में पहले से लागू है पाबंदी
Explainer: पहले रिजॉर्ट में बंद, फिर वोट डालने से रोका! राजस्थान मेयर चुनाव में आखिर हो क्या रहा है
Explainer: ट्रंप के एक साइन से हिल गया भारत! जेब पर पड़ेगी सीधी मार, जानें आपकी रोजमर्रा की चीजों पर कितना असर





टिप्पणियाँ 0