Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

मॉडल यूनाइटेड नेशंस में विद्यार्थियों ने दिखाया नेतृत्व व कूटनीतिक कौशल

🕐 11 Aug 2026, 12:51 pm• 1 min padho • Chugal Khor News
मॉडल यूनाइटेड नेशंस में विद्यार्थियों ने दिखाया नेतृत्व व कूटनीतिक कौशल

पायनियर संवाददाता। फतेहपुर बाराबंकी

सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, साधु कैंपस, फतेहपुर में शनिवार को मॉडल यूनाइटेड नेशंस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक मंच का अनुभव कराने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन, संवाद कौशल, आत्मविश्वास और कूटनीतिक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर अजय चौधरी के नेतृत्व तथा प्रधानाचार्या नमरा जमाल के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए

कार्यक्रम के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नियमन और शासन व्यवस्था की प्रभाव शीलता विषय पर विशेष चर्चा सत्र आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव, उसके नियमन तथा वैश्विक स्तर पर प्रभावी शासन व्यवस्था की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। प्रतिभागियों ने तर्क और तथ्यों के आधार पर विषय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

तथ्यों और विचारों की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए अग्रिम सिंह, सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि के लिए अंशारा फैसल, सर्वश्रेष्ठ वक्ता के लिए आरू वर्मा तथा सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व और समर्पण के लिए आराध्या वर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन इंजीनियर अजय चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज के विद्यार्थी ही भविष्य के सक्षम नेतृत्वकर्ता बनेंगे। समापन अवसर पर प्रधानाचार्या नमरा जमाल ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा उन्हें ज्ञान, नेतृत्व और जिम्मेदारी के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

स्रोत: The Hindi Pioneer

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें