मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे लोगों को करंट लग…
मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे लोगों को करंट लग गया. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया है
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार 25 सितंबर को गणेश विसर्जन कार्यक्रम पूरा होने के बाद कुछ लोग वापस लौटे और गणेश पंडाल में बने मंच पर ही सो गए. सुबह करीब साढ़े पांच बजे पंडाल में अचानक करंट फैल गया. इसकी चपेट में आने से चार लोगों की जान चली गई. मृतकों की पहचान बिरेन्द्र भांगर (55), कृष्ण कुमार भांबरे (19), रवि (24) और जैनू भांबरे (39) के रूप में हुई है
मंडला, मध्य प्रदेश: नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में गणेश उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गणेश पंडाल में करंट फैलने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। pic.twitter.com/9V8qPk19sp
नैनपुर थाना प्रभारी मंसाराम वगेन के मुताबिक, पंडाल में सो रहे लोगों के पास शॉर्ट सर्किट के कारण एम्पलीफायर का कनेक्शन वायर टूटकर गिर गया. तार के संपर्क में आने से लोग करंट की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि मंडला क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही थी. बारिश के कारण पंडाल और आसपास की जमीन पर नमी थी। ऐसे में टूटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आने से हादसा और गंभीर हो गया
हादसे के बाद पंडाल में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. नैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है. हादसे को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है
वहीं, मध्य प्रदेश में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नाहलदा गांव पहुंचे पांच युवक डूब गए. घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, जिसमें तीन युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दो सगे भाइयों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम तहसीलदार, एसडीएम और पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी. जिला प्रशासन के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। खदान के गहरे पानी में लगातार तलाशी अभियान जारी है
#WATCH | Madhya Pradesh: Two youths died after drowning during Ganesh idol immersion in Khandwa last night. Three others were rescued. The incident occurred near Nahalda village. pic.twitter.com/fGWp5EmmFV






टिप्पणियाँ 0