Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

Maharani 5 OTT Release: फिर पर्दे पर लौटेंगी रानी भारती, जनवरी 2027 में SonyLIV पर आ सकता है नया सीजन

🕐 02 Nov 2026, 04:01 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
Maharani 5 OTT Release: फिर पर्दे पर लौटेंगी रानी भारती, जनवरी 2027 में SonyLIV पर आ सकता है नया सीजन

हुमा कुरैशी की चर्चित पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज ‘महारानी’ के फैंस के लिए नई अपडेट सामने आई है। सीरीज के पांचवें सीजन यानी ‘महारानी 5’ को लेकर दर्शकों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। रानी भारती के किरदार में हुमा कुरैशी एक बार फिर अपनी दमदार वापसी करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार भी कहानी में राजनीति, सत्ता का संघर्ष और बदले की भावना देखने को मिलेगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘महारानी 5’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल इसका पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। खबरों की मानें तो मेकर्स जनवरी 2027 में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV पर रिलीज कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से रिलीज की सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है

इस बार सीरीज का दायरा पहले से बड़ा नजर आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांचवें सीजन की शूटिंग दिल्ली, भोपाल और लद्दाख की अलग-अलग लोकेशन्स पर की गई है। सीरीज का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है, जिन्होंने इससे पहले भी ‘महारानी’ के पिछले सीजन की जिम्मेदारी संभाली है

‘महारानी 4’ का अंत कई चौंकाने वाले घटनाक्रम के साथ हुआ था। रानी भारती को राजनीतिक साजिशों और निजी जिंदगी में बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा था। उनके बेटे जय की रहस्यमयी मौत ने कहानी को नया मोड़ दे दिया था।अब पांचवें सीजन में रानी भारती की लड़ाई सत्ता से आगे बढ़कर न्याय और बदले तक पहुंच सकती है। माना जा रहा है कि वह अपने बेटे की मौत के पीछे छिपे लोगों का पर्दाफाश करने की कोशिश करेंगी। हालांकि, नए सीजन की आधिकारिक कहानी अभी सामने नहीं आई है

साल 2021 में शुरू हुई ‘महारानी’ सीरीज ने रानी भारती के राजनीतिक सफर के जरिए दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई। इसके चार सीजन रिलीज हो चुके हैं और अब पांचवें सीजन से कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। दर्शकों को अब इसके टीजर और आधिकारिक रिलीज डेट का इंतजार है

स्रोत: RNI News

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें