Madhya Pradesh News: बुरहानपुर में CNG पेट्रोल पंप पर प्रशासन सख्त, सैय्यद मीर पंप का किया निरीक्षण

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सीएनजी पेट्रोल पंप (CNG Petrol Pump) शुरू करने की अनुमति को लेकर प्रशासन ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें पुष्पक बस स्टैंड के पास स्थित सैय्यद मीर पेट्रोल पंप पर CNG सुविधा शुरू करने के प्रस्ताव के संबंध में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिसमें डिप्टी कलेक्टर तपिश कुमार पांडे अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे और जमीन की स्थिति का जायजा लिया। ऐसे में अब निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
मिली जानकारी के अनुसार, पुष्पक बस स्टैंड के पास स्थित सैय्यद मीर पेट्रोल पंप पर CNG सुविधा शुरू करने के लिए अनुमति मांगी गई थी। वहीं, इस मामले को लेकर प्रशासन ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्र आबादी वाला होने की बात सामने आई। साथ ही, आवश्यक अनुमति उपलब्ध नहीं होने की जानकारी भी सामने आई है
ऐसे में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पेट्रोल पंप की जमीन और आसपास के क्षेत्र की स्थिति का आकलन किया। इसके लिए स्थल की चारों दिशाओं में दूरी और सीमाओं की नपती की जा रही है। इस प्रक्रिया के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रस्तावित CNG पंप की जगह और आसपास का क्षेत्र निर्धारित नियमों के अनुरूप है या नहीं
मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षण और नपती पूरी होने के बाद प्रशासनिक टीम अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। ऐसे में रिपोर्ट सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित अधिकारियों द्वारा आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की जांच जारी है। सीएनजी पेट्रोल पंप (CNG Petrol Pump) की अनुमति को लेकर अब जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि प्रस्तावित स्थल पर CNG सुविधा शुरू करने के लिए अनुमति दी जा सकती है या नहीं। फिलहाल प्रशासनिक निरीक्षण के बाद सभी की निगाहें रिपोर्ट पर टिकी हैं। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और CNG पेट्रोल पंप की अनुमति को लेकर प्रशासन क्या फैसला लेता है
स्रोत: RNI News
