भारत के बाजार में बिकने वाले सारे कपड़े मेड इन इंडिया नहीं होते हैं. इनमें से एक बड़ा हिस्सा दूसरे देशों से इंपोर्ट किया जाता है. खासकर महिलाओं के इनरवियर बड़ी मात्रा में विदेशों से मंगाए जाते हैं. ऐसे में जानते हैं कि सबसे ज्यादा किस देश से महिलाओं के अंडर गार्मेंट्स इंपोर्ट होते हैं.

कपड़ा और फैब्रिक मेन्युफैक्चरिंग में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. फिर भी यहां कुछ क्लोदिंग सेगमेंट ऐसे हैं, जो सबसे ज्यादा बाहर से इंपोर्ट होते हैं.

यहां बात हो रही है अंडरगार्मेंट्स की. खासकर महिलाओं के इनरवियर सबसे ज्यादा बाहर से ही आते हैं.

इसमें सबसे ज्यादा और सस्ता माल चीन से आता है. और पढ़ेंयानी भारत में महिलाओं के इनरवियर सबसे ज्यादा चीन से इंपोर्ट किए जाते हैं.

हर साल चीन से करोड़ों रुपये के वूमेन अंडरगारमेंट्स इंपोर्ट किए जाते हैं. क्योंकि, चीन से आने वाले ये कपड़े काफी सस्ते होते हैं.

इस वजह से भारत के होलसेल मार्केट में चाइनीज अंडरगार्मेंट्स की ज्यादा डिमांड होती है. सस्ते चाइनीज इनरवियर भारत के निचले तबके के मार्केट को भी कवर करता है.

मतलब दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव, कोलकाता, मुंबई जैसे शहरों में सड़क किनारे 50-50 और 100-100 रुपये में जो महिलाओं के अंडरगार्मेंट बिकते दिखाई देते हैं. ये असल में चाइनीज माल होते हैं.