Ishan Anand BSP National Coordinator: बसपा ने ईशान आनंद को नया नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी बड़े भतीजे आकाश आनंद की थी, जिन्हें प…

Ishan Anand BSP National Coordinator: बसपा ने ईशान आनंद को नया नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी बड़े भतीजे आकाश आनंद की थी, जिन्हें पार्टी से भी बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है

Ishan Anand BSP National Coordinator: यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मायवती ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है

इससे पहले यह अहम जिम्मेदारी भतीजे आकाश आनंद के पास थी, जिन्हें 3 सितंबर 2026 को पद से हटाने के बाद पार्टी से भी बाहर कर दिया गया था। उन्होंने आकाश को बसपा की प्राथमिक सदस्यता और पार्टी से भी पूरी तरह मुक्त कर दिया

आकाश के बाद ईशान आनंद को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

गौरतलब है कि ईशान आनंद लंबे समय से मायावती के साथ दिखाई देते रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के कार्यक्रमों और बैठकों में भी उनकी मौजूदगी देखी गई है। इस बीच अब उन्हें औपचारिक तौर पर बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई है। राष्ट्रीय संजोयक का पद पार्टी में नंबर दो की भूमिका माना जाता है

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में क्या बोलीं मायावती

20 दिन बाद ही बुधवार को बुलाई गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मायावती ने कहा कि ईशान आनंद राजाराम और रामजी गौतम की देखरेख में आगे बढ़ेंगे और उनसे मार्गदर्शन लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वे अपने पिता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार का भी मार्गदर्शन ले सकेंगे

ईशान ने मायावती के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

मायावती ठीक सुबह 11 बजे बसपा दफ्तर पहुंची। इस दौरान ईशान आनंद बगल में मौजूद नजर आए। उन्होंने बैठक की शुरुआत से पहले मायावती के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। वहीं मायावती ने भी उनकी पीठ पर हाथ रखकर अपना आशीर्वाद दिया

बैठक में 400 से ज्यादा दिग्गज शामिल

बता दें कि इस बैठक में दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के बेटे प्रिंस यूकेश सिंह शामिल हुए। इनके अलावा बसपा के 400 पदाधिकारी भी बैठक में पहुंचे थे। वहीं राज्यों से प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, यूपी-उत्तराखंड से जिला अध्यक्ष और मंडल कोऑर्डिनेटर भी बैठक का हिस्सा बने